Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chhath Mahaparv 2026 : डूबते हुए सूर्य की पूजा करना हमारी संस्कृति है,महापर्व छठ परिवार -कुटुम्ब और भक्ति की अदभुद परंपरा

Chhath Mahaparv 2026 : डूबते हुए सूर्य की पूजा करना हमारी संस्कृति है,महापर्व छठ परिवार -कुटुम्ब और भक्ति की अदभुद परंपरा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chhath Mahaparv 2026 : हर साल कार्तिक मास में जब छठ महापर्व आता है, तो लाखों लोग नदियों और तालाबों के किनारे इकट्ठा होते हैं। आस्था के इस महापर्व पर शुद्धता और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य नारायण की पूजा का विधान है। वे किसी मंदिर की मूर्ति की नहीं, बल्कि उस सूर्य देव की आराधना करते हैं जो दिन भर की यात्रा के बाद अब अस्ताचल की ओर जा रहे हैं। घाट पर खड़ा हर व्यक्ति हाथ जोड़कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देता है। यह दृश्य सिर्फ एक धार्मिक रीति नहीं है। यह पूरी मानवता के लिए जीवन का सबसे बड़ा संदेश है।

पढ़ें :- Chhath Mahaparv 2026 : आज नहाय-खाय के साथ पर्व का शुभारंभ , जीवन चक्र संतुलन और नवीनीकरण का प्रतीक

सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा और आरोग्य का स्रोत माना गया है। छठ पूजा की सामग्री में फल, फूल, अनाज, सहित तमाम चीजों के साथ ही बांस के दउरा और सूप का भी इस्तेमाल किया जाता है। छठ का यह लोक अनुष्ठान सौर मंडल में पृथ्वी की प्रकृति साधना का तप माना जाता है।

डूबते सूर्य की पूजा हमें कृतज्ञता सिखाती है। यह हमें याद दिलाती है कि जिस सूर्य ने सुबह से शाम तक हमें रोशनी दी, ऊर्जा दी और जीवन दिया, उसके ढलने पर हम उसे भूल नहीं सकते।

ठीक इसी तरह, हमारे जीवन में भी कई लोग होते हैं। हमारे माता-पिता, हमारे गुरु, या समाज के वे बुजुर्ग जिन्होंने अपनी जवानी हमें बनाने में लगा दी। जब वे बुढ़ापे की दहलीज पर होते हैं, जब उनकी शक्ति ढलने लगती है, तब हमारी संस्कृति हमें उनका हाथ थामना सिखाती है।
यह पूजा हमें यह भी विश्वास दिलाती है कि हर अंत के बाद एक नई शुरुआत होती है। आज जो सूर्य डूब रहा है, कल वही नई ऊर्जा के साथ फिर उगेगा। इसलिए जीवन में कभी भी असफलता या बुरे वक्त से घबराना नहीं चाहिए।

अगली सुबह जब वही श्रद्धालु उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं, तो यह चक्र पूरा होता है। पहले ढलते हुए का सम्मान, और फिर उगते हुए का स्वागत।

पढ़ें :- Chhath Puja 2026 : कद्दू-भात से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक का जानें चार दिवसीय महापर्व का पूरा विधान,पूजा कल से शुरू

यही हमारी सनातन संस्कृति की खूबसूरती है। यह हमें सिखाती है कि चमकते हुए चेहरों के साथ तो हर कोई चलता है, लेकिन असली इंसान वही है जो ढलते हुए सायों का भी सम्मान करे।

Advertisement