Chhath Puja 2026 : जब सूरज की पहली किरण गांव के पोखर या नदी के शांत पानी को छूती है, तो कमर भर ठंडे पानी में खड़ा एक साधारण इंसान सीधे प्रकृति से संवाद करता है। यही छठ महापर्व है—दुनिया का शायद इकलौता ऐसा पर्व, जहां इंसान और ईश्वर के बीच कोई बिचौलिया नहीं होता।”
पढ़ें :- Chhath Puja 2026 Kharna : छठ पूजा का दूसरा दिन खरना आज, जानें विधि और नियम
छठ पर्व में ग्रामीण अंचलों में नदियों और पोखरों के घाटों पर बिना किसी पुरोहित, मंदिर या मूर्ति के कमर भर पानी में खड़ी होकर उगते और डूबते सूर्य को गन्ना, कच्ची हल्दी और मौसमी फल अर्पित करती है प्रकृति के प्रति इस निश्छल कृतज्ञता के बीच ही छठ महापर्व का वास्तविक मर्म छिपा है।
चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में आज की शाम बेहद खास होने वाली है।
जब व्रती और श्रद्धालु नदी, तालाब और जलाशयों के घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके लिए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। पूजा के लिए ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और दूसरी प्रसाद सामग्री बांस के सूप और दउरे में रखी जाती है। शाम के समय व्रती परिवार के साथ छठ घाट पहुंचते हैं। वहां पानी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान सूर्य को जल और दूध चढ़ाया जाता है।
छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने का सबसे शुभ मुहूर्त सूर्यास्त का होता है। 15 नवंबर 2026 को पटना में सूर्यास्त शाम 5 बजकर 1 मिनट पर होगा। इसलिए इस वक्त डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देना फलदायी होगा। बिहार के अन्य जिलों में सूर्यास्त के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो रहेगा।
पूजा के दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीत गाए जाते हैं. व्रती और परिवार के सदस्य मिलकर छठी मैया की आराधना करते हैं।
पढ़ें :- Chhath Puja 2026 : कद्दू-भात से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक का जानें चार दिवसीय महापर्व का पूरा विधान,पूजा कल से शुरू
संध्या अर्घ्य के बाद व्रती घर लौटते हैं और अगले दिन सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी करते हैं। इसके बाद ही छठ व्रत का पारण किया जाता है।
बांस या पीतल का सूप
बांस की बड़ी टोकरियां और दउरा
पूजा की थाली, गिलास, कटोरी और चम्मच
तांबे का लोटा या घड़ा
दूध और साफ पानी
पूजा के लिए दीपक और घी या
ठेकुआ, खाजा और अन्य मिठाइयां
नई साड़ी
गन्ना और गन्ने के पत्ते
शकरकंद और मूली
केला, अनानास और बड़ा नींबू
पान और सुपारी
अदरक और कच्ची हल्दी
पानी वाला नारियल
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
मौसमी फल और पूजा का प्रसाद