1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chhath Puja 2026 Kharna :  छठ पूजा का दूसरा दिन खरना आज, जानें विधि और नियम

Chhath Puja 2026 Kharna :  छठ पूजा का दूसरा दिन खरना आज, जानें विधि और नियम

हमारे इस ब्रह्मांड में करोड़ों आकाश गंगाएं हैं। हम जिस आकाश गंगा में हैं उसका नाम मिल्की वे है। इस आकाश गंगा में भी करोड़ों सौर मंडल हैं। हम जिस सौर मंडल में हैं उसका नाम सविता है। हमारे इस सौर मंडल में हम सब सूर्य की ऊष्मा, ऊर्जा और गति से संचालित हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chhath Puja 2026 Kharna : हमारे इस ब्रह्मांड में करोड़ों आकाश गंगाएं हैं। हम जिस आकाश गंगा में हैं उसका नाम मिल्की वे है। इस आकाश गंगा में भी करोड़ों सौर मंडल हैं। हम जिस सौर मंडल में हैं उसका नाम सविता है। हमारे इस सौर मंडल में हम सब सूर्य की ऊष्मा, ऊर्जा और गति से संचालित हैं। छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026, शुक्रवार से हो गई है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व में पर्व में भगवान सूर्य नारायण और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा कने परंपरा है। आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना के महापर्व ‘छठ’ की महिमा अपरंपार है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में न सिर्फ सूर्य देव, बल्कि प्रकृति की छठी मैया की पूजा की जाती है।

पढ़ें :- Chhath Puja 2026 : कद्दू-भात से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक का जानें चार दिवसीय महापर्व का पूरा विधान,पूजा कल से शुरू

छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय होता है। इस दिन व्रती सुबह पवित्र नदी या तालाब में स्नान करते हैं। इसके बाद घर की अच्छी तरह सफाई की जाती है और सात्विक भोजन बनाया जाता है।

खरना पूजा और सूर्य अर्घ्य का शुभ समय
पंचांग के अनुसार, खरना पूजा के लिए आज शाम 5 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 46 मिनट तक का समय सबसे शुभ रहने वाला है। इसके अलावा डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए 15 नवंबर की शाम 5 बजकर 24 मिनट तक का समय शुभ रहेगा। वहीं, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए 16 नवंबर को सुबह 6 बजकर 7 मिनट के बाद का मुहूर्त शुभ रहेगा।

दिनभर का उपवास: व्रती सुबह स्नान-ध्यान करके पूरे दिन निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं और पवित्रता व शुद्धता का पालन करते हैं।

प्रसाद बनाना
शाम को सूर्यास्त के बाद प्रसाद बनाया जाता है। पारंपरिक रूप से प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी का उपयोग करके बनाया जाता है।
मुख्य प्रसाद
खरना के प्रसाद में गुड़ और चावल की खीर (रसियाव) तथा घी लगी हुई गेहूं के आटे की रोटी या पूड़ी बनाई जाती है। साथ ही मौसमी फल भी रखे जाते हैं।
पूजा और भोग
शाम को छठी मैया और सूर्यदेव की विधिवत पूजा करने के बाद उन्हें प्रसाद का भोग लगाया जाता है।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

खरना के बाद रविवार, 15 नवंबर को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस दिन घाटों पर परिवार के लोग पूजा की टोकरी और प्रसाद लेकर पहुंचेंगे। इसके बाद सोमवार, 16 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...