Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Chhath puja Geet 2021: सोनू निगम और पवन सिंह का ‘चला भौजी हाली हाली’ छठ गीत खूब किया जा रहा पसंद

Chhath puja Geet 2021: सोनू निगम और पवन सिंह का ‘चला भौजी हाली हाली’ छठ गीत खूब किया जा रहा पसंद

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chhath puja Geet 2021: छठ पूजा का आयोजन यूपी, बिहार, झारखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों में 10 और 11 नवंबर को होगा। घरों में छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। छठ घाटों को सजाने के साथ ही पूजा के सामान जुटाए जा रहे हैं।

पढ़ें :- Salman Firing Case : सलमान के घर फायरिंग करने वाला पांचवां आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेंगे

इन सबके बीच छठ पूजा के गीत भी खूब सुने जा रहे हैं। भोजपुरी में कई ऐसे गीत आए 2021 में आए हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। छठ के कई डीजे गीते पर बजने वाले गाने भी आए हैं। इस समय मशूहर गायक सोनू निगम, खूशबू जैन और भोजपुरी गायक पवन सिंह का एक छठ गीत खूब सुना जा रहा है। इस गाने के बोल हैं,’चला भौजी हाली हाली’ और इस एलबम का नाम है जय छठी मैया।

फैंस इस गीत को खूब पसंद कर रहे हैं। एक नवंबर को ये गाना रिलीज हुआ था। अभी तक इसको एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह और सोनू निगम को इस गाने में खास पसंद किया जा रहा है। दरअसल, सोनू निगम हिंदी गाने ज्यादा गाते हैं। इस बार छठ गीत गाता देख फैंस उन्हें बहुत ज्यादा ही पंसद कर रहे हैं।

पढ़ें :- Sabyasachi Mukherjee ने मेट गाला फैशन इवेंट में खुद रेड कार्पेट पर उतर लूटी महफिल
Advertisement