1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल के मतदान केंद्र में भगदड़ का वीडियो वायरल, कांग्रेस और सपा ने लगाया प्रशासन पर गंभीर आरोप

संभल के मतदान केंद्र में भगदड़ का वीडियो वायरल, कांग्रेस और सपा ने लगाया प्रशासन पर गंभीर आरोप

संभल की असमोली विधानसभा क्षेत्र (Asmoli Assembly Constituency) के गांव ओबरी में मतदान केंद्र पर लोगों के भागने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि पुलिस मतदान नहीं करने दे रही है। इसे लेकर कांग्रेस और सपा ने एक्स पर पोस्ट किया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि संभल लोकसभा (Sambhal Lok Sabha) में प्रशासन खुलेआम सत्ता के संरक्षण में चुनाव प्रभावित कर रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

संभल। संभल की असमोली विधानसभा क्षेत्र (Asmoli Assembly Constituency) के गांव ओबरी में मतदान केंद्र पर लोगों के भागने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि पुलिस मतदान नहीं करने दे रही है। इसे लेकर कांग्रेस और सपा ने एक्स पर पोस्ट किया है।

पढ़ें :- Eid ul-Adha : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी बकरीद की बधाई

पढ़ें :- बकरीद पर मुस्लिम संगठन ने की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, बोले- गौकशी करने वालों को हो फांसी

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि संभल लोकसभा (Sambhal Lok Sabha) में प्रशासन खुलेआम सत्ता के संरक्षण में चुनाव प्रभावित कर रहा है। आरोप लगाया कि असमोली विधानसभा के ग्राम ओवरी में पुलिस बल मतदाताओं के साथ अभद्रता और मारपीट कर रहा है। इसके अलावा उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क (India Alliance candidate Ziaur Rahman Burke) और गठबंधन दल के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो प्रशासन ने उसके साथ बल प्रयोग किया।

डिंपल यादव ने साधा बीजेपी पर आरोप, मैनपुरी में मतदान  किया जा रहा है प्रभावित

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी और उनके रिश्तेदारों पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। डिंपल यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग असुर प्रवृत्ति के हैं। संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है। राम को मानने वाले सभी का सम्मान करते हैं। भाजपा राम के नाम पर सिर्फ वोट मांगती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...