1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हो जाए आपके भरोसे और उम्मीद से कभी समझौता नहीं करूंगी…टिकट कटने के बाद बोलीं श्रीकला

परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हो जाए आपके भरोसे और उम्मीद से कभी समझौता नहीं करूंगी…टिकट कटने के बाद बोलीं श्रीकला

श्रीकला रेड्डी ने एक्स पर लिखा कि, मेरे जौनपुर परिवार को सादर प्रणाम! आपका साथ और विश्वास हमारी ताकत है। आपके रहते दुनिया का कोई व्यक्ति मेरे आत्मबल को तोड़ नहीं सकता।आपके आशीर्वाद की वजह से ही मैं जिला पंचायत अध्यक्ष हूं। जिसका निर्वाह बड़ी ही निष्ठा और ईमानदारी से कर रही हूं, और करती रहूंगी। अंतिम सांस तक आपके अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ना हमारा धर्म है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जौनपुरी सीट चर्चाओं में बनी हुई है। बसपा ने एक दिन पहले धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया और वहां से श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी बना दिया। ​टिकट कटने के बाद श्रीकला सिंह ने अपने समर्थकों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि, परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हो जाए, आपके भरोसे और उम्मीद से कभी समझौता नहीं करूंगी, ये हमारा आपसे वादा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

श्रीकला  ने एक्स पर लिखा कि, मेरे जौनपुर परिवार को सादर प्रणाम! आपका साथ और विश्वास हमारी ताकत है। आपके रहते दुनिया का कोई व्यक्ति मेरे आत्मबल को तोड़ नहीं सकता।आपके आशीर्वाद की वजह से ही मैं जिला पंचायत अध्यक्ष हूं। जिसका निर्वाह बड़ी ही निष्ठा और ईमानदारी से कर रही हूं, और करती रहूंगी। अंतिम सांस तक आपके अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ना हमारा धर्म है।

उन्होंने आगे लिखा कि, आपका आदेश ही हमारे लिए सब कुछ है। सत्ता, सरकारें और पार्टियां हम (जनता) से हैं, हम उनसे नहीं। जेठ दुपहरिया हो या आधी रात…….चुनावी हार–जीत, लड़ने–न लड़ने और तमाम अच्छे–बुरे प्रसंगों से परे हम हमेशा आपके साथ खड़े मिलेंगे। परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हो जाए, आपके भरोसे और उम्मीद से कभी समझौता नहीं करूंगी, ये हमारा आपसे वादा है। किसी भी परिस्थिति में आपका अहित नहीं होने दूंगी।

साथ ही लिखा कि, जौनपुर हमारा परिवार है, इसलिए इस परिवार के स्वाभिमान और भविष्य के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं। आपके हित के लिए सर्वस्व न्योछावर के लिए तैयार हूं। हमे पता है, आप आहत और उदास है, मैं भी हूं… लेकिन चिंता मत करिए,आपके आशीर्वाद से हम दोगुनी ताकत से आपकी सेवा में हाजिर हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...