पटना। बिहार की मशहूर दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) एक ऐसी सिंगर जिनकी आवाज की खनक ने देशभर में अलग ही जादू बिखेरा। सिंगर ने हिंदी फिल्मों में भी कई खूबसूरत गानों को अपनी आवाज दी, लेकिन जो जादू छठ गीतों से चला वो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। छठ पूजा (Chhath Puja) के समय घाटो पर सूर्य की अर्घ्य देते समय या घरों मे बजने वाले छठ गीतों में अगर शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की आवाज नहीं सुनाई पड़े तो त्योहार में कुछ कमी लगने लगती है। शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) अब बेशक इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनके छठ के गीतों ने सुनने वालों के मन में गहरी आस्था पैदा की और उनकी आंखों को नम कर दिया। शारदा सिन्हा के अगर सबसे बेहतरीन गानों की बात की जाएगी तो ये 5 गीत जरूर शामिल होंगे। इन्हें यूट्यूब व्यूज बता रहे हैं कि इन्हें कितनी बार सुना गया है।
पढ़ें :- छठ पर दिल्ली से बिहार तक का सफर होगा आसान, दिल्ली सरकार की 50 से ज्यादा इंटरस्टेट बसें चलाने की तैयारी
केलवा के पात पर उगेलन सुरुज देव
शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की आवाज में ‘केलवा के पात पर उगेलन सुरुज देव’ के इस गाने को सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं। 7 साल पहले ये गाना यूट्यूब पर शेयर किया गया था।आज इस गाने को 114 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। छठ पर ये गाना खूब सुना जाता है।
पहिल पहिल हम कईनी छठी मैया व्रत तोहार
पढ़ें :- छठ मैया का अपमान बिहार की जनता कभी नहीं करेगी सहन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की आवाज में ‘पहिल पहिल हम कईनी छठी मैया व्रत तोहार’ गाना बहुत पसंद किया जाता है। इस गाने के वीडियो में एक खूबसूरत कहानी दिखाई गई है। विदेश में बैठे कपल कैसे छठ मनाते हैं ये दिखाया गया है। इस वीडियो पर 81 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। ये गाना सुनते और देखते समय आपकी आंखों में आंसू जरूर आ जाएंगे।
हो दीनानाथ
शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की आवाज में ये गाना ये बहुत खास है। इस गाने के वीडियो में महिला सूर्य को अर्घ्य देती दिखाई देती है। गाने को यूट्यूब पर 43 मिलियन ज्यादा बार देखा गया है। हर छठ में ‘हो दीनानाथ’ बजना खास है। शारदा सिन्हा की आवाज में ये गाना दिल को छू जाता है।
उठऊ सूरज, भइले बिहान
उठऊ सूरज, भइले बिहान नाम का ये गाना छठ के दौरान खूब सुना जाता रहा है। गाने के बोल आपको इमोशनल कर सकते हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो पर 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं।
हे छठी मईया
शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) ने की आवाज में ‘हे छठी मईया’ आज भी बहुत पॉपुलर गाना है। इस गाने को यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। छठ पूजा (Chhath Puja) और इससे जुड़ी आस्था को समझने के लिए गाने का वीडियो भी मौजूद है।