Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Chhath Vrat Sampann: आज उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ सम्पन्न हुआ छठ व्रत, देखिए महापर्व पर घाटों का मनमोहक दृश्य

Chhath Vrat Sampann: आज उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ सम्पन्न हुआ छठ व्रत, देखिए महापर्व पर घाटों का मनमोहक दृश्य

By Abhimanyu 
Updated Date

Chhath Pooja Sampann: आज सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ व्रत सम्पन्न हो गया। इस मौके पर तड़के सुबह से हीदेश के तमाम शहरों में नदियों और घाटों पर पहुंचें। दिल्ली से लेकर पटना तक हर को छठ महापर्व के भक्तिमय वातावरण में डूबा दिखा। जिसमें महापर्व पर घाटों का मनमोहक दृश्य सामने आए हैं।

पढ़ें :- Heat Wave Alert : आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

छठ पूजा के चौथे दिन पूरे विधिवत तरीके से उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया और जिसके बाद छठ महापर्व पूरा हुआ। इस दौरान घाटों पूरी रात रोशनी और रहने की व्यवस्था की गई।

छठ के मौके पर पटना, में गंगा किनारे करीब 100 घाटों पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इससे पहले रविवार शाम को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

भगवान भास्कर की उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत तमाम प्रदेशों में शांति और श्रद्धा के साथ सुबह के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया।

पढ़ें :- HeartBreaking Video: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत

छठ महापर्व को लेकर बीते 4 दिनों तक पूरे देश में भक्ति का माहौल बना रहा। चारों ओर छठ मैया के गीत गूंजते रहे। नदियों के तट के अलावा लोगों ने अपने घरों और तालाबों में भी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।

छठ के दौरान प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था दिखी। घाटों पर नावों की तैनाती भी की गई। भीड़ को नियंत्रित करने और अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

छठ महापर्व पर यूपी, बिहार और झारखंड की कई बड़ी राजनैतिक हस्तियां भी भक्ति भाव में डूबी दिखीं। बिहार के सीएम नितीश कुमार से लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तक हर कोई छठ के भक्तिमय रस में डूबा रहा।

Advertisement