1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Easy way to make mango kulfi: आज लंच के बाद कुछ मीठा हो जाएं, घर में ऐसे बनाएं आम की कुल्फी

Easy way to make mango kulfi: आज लंच के बाद कुछ मीठा हो जाएं, घर में ऐसे बनाएं आम की कुल्फी

आम का सीजन है। बाजार में चारो तरफ आम की कई वरायटी सजी हुई नजर आ ही जाएगी। ऐसे में घरों में आम का अचार, आम का पना, मैंगो शेक औऱ न जाने क्या क्या बन ही रहा है। ऐसे में अगर आम की कुल्फी हो जाए तो फिर क्या कहनें।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Easy way to make mango kulfi: आम का सीजन है। बाजार में चारो तरफ आम की कई वरायटी सजी हुई नजर आ ही जाएगी। ऐसे में घरों में आम का अचार, आम का पना, मैंगो शेक औऱ न जाने क्या क्या बन ही रहा है। ऐसे में अगर आम की कुल्फी हो जाए तो फिर क्या कहनें।

पढ़ें :- Navratri Fasting Health :  नवरात्रि‍ व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

वैसे भी बच्चे रोज रोज आईसक्रीम खाने की जिद करते रहते है। तो उनके लिए आप खास आम की कुल्फी बना सकती है। बच्चों और बड़ों को भी खूब पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं आम की कुल्फी बनाने का तरीका।

आम कुल्फी बनाने के लिए जरुरी सामान

दूध – 1 लीटर
दो पके हुए आम
चीनी 6 बड़े चम्मच
रोज सिरप 2 चम्मच
बादाम 10
पिस्ता- 5 से 6

आम की कुल्फी बनाने का तरीका

पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक

टेस्टी आम कुल्फी घर में बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे भारी बर्तन को आंच पर चढ़ाएं। इसमें 1 लीटर दूध डालें और धीमी आंच पर 20 मिनट तक उबालने के बाद आप देखेंगे कि इसकी मात्रा आधी रह गई है।

अब इसमें छिले हुए बादाम और शक्कर डालें।अब दूसरी तरफ आम का गूदा निकालकर मिक्सर में उसे मिक्स करें। अब आप दूध को आंच से उतार लें और इसे ठंडा होने दें। जब आपके दूध ठंडा हो जाए तो इस में आम का पल्प मिक्स कर दें।

जब दूध पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे कुल्फी के सांचों में भर दें अगर आपके घर में कुल्फी बनाने वाले सांचे नहीं हैं तो आप घर में मौजूद छोटे गिलास में भी इसे भर सकते हैं। इसके बाद कुल्फी के सांचो को फ्रीजर में 8 से 9 घंटों के लिए रख दें।9 घंटे बाद इसे सर्विंग बाउल में सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...