1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. विटामिन C ज्यादा लेना पड़ सकता है भारी, किडनी स्टोन से लेकर आयरन ओवरलोड तक का खतरा

विटामिन C ज्यादा लेना पड़ सकता है भारी, किडनी स्टोन से लेकर आयरन ओवरलोड तक का खतरा

सेहत और इम्यूनिटी के लिए विटामिन C को बेहद जरूरी माना जाता है। इसकी अहम भूमिका सर्दी-जुकाम से बचाव से लेकर त्वचा को स्वस्थ रखने और शरीर में कोलेजन बनाने तक होती है। इसी वजह से कई लोग संतरा, नींबू, आंवला और विटामिन C की गोलियों का नियमित रूप से सेवन करते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा विटामिन C लेना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

By Sushil Sah 
Updated Date

लाइफस्टाइल डेस्क, लखनऊ। सेहत और इम्यूनिटी के लिए विटामिन C को बेहद जरूरी माना जाता है। इसकी अहम भूमिका सर्दी-जुकाम से बचाव से लेकर त्वचा को स्वस्थ रखने और शरीर में कोलेजन बनाने तक होती है। इसी वजह से कई लोग संतरा, नींबू, आंवला और विटामिन C की गोलियों का नियमित रूप से सेवन करते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा विटामिन C लेना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते है कैसे?

पढ़ें :- Vitamin C को क्यों कहा जाता है शरीर की ढाल? जानिए इसके कमी के नुकसान और फायदे

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन C पानी में घुलनशील होता है। हमारा शरीर अतिरिक्त मात्रा को पेशाब के माध्यम से इसे बाहर निकालता है। फिर भी इसका मतलब यह नहीं है कि इसे कितनी भी मात्रा में लिया जा सकता है। खासकर सप्लीमेंट्स के रूप में लंबे समय तक अधिक मात्रा लेने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

किडनी स्टोन खतरा

बता दें कि विटामिन C की बहुत अधिक मात्रा शरीर में ऑक्सालेट (Oxalate) के स्तर को काफी हद तक बढ़ा सकती है। ऑक्सालेट कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल बना सकता है। यहीं किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति में ज्यादा विटामिन C लेने से पथरी बनने का खतरा एक जैसा नहीं होता। इसलिए पहले से किडनी की बीमारी या पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

आयरन ओवरलोड समस्या

पढ़ें :- Health Tips : एक महीना बिना प्याज और लहसुन का प्रयोग न करने से शरीर में क्या होता है बदलाव? जानें इसका नफा-नुकसान

पौधों से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को विटामिन C शरीर में बढ़ाता है। सामान्य स्वस्थ लोगों के लिए यह फायदेमंद है, लेकिन ‘हेमोक्रोमैटोसिस’ (एक ऐसी स्थिति या आनुवंशिक विकार है, जिसमें शरीर भोजन से आवश्यकता से अधिक आयरन सोखने लगता है) जैसी बीमारी से पीड़ित लोगों में अधिक विटामिन C शरीर में जरूरत से ज्यादा आयरन जमा होने की समस्या को बढ़ा सकता है। इससे लिवर, दिल और शरीर के दूसरे अंगों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा विटामिन C की अधिक मात्रा लेने से दस्त, उल्टी, मतली, पेट में ऐंठन और एसिडिटी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। खासतौर पर हाई-डोज सप्लीमेंट्स लेने वालों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कितना Vitamin C लेना है सुरक्षित?

अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मताबिक, 19 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को रोजाना 90 मिलीग्राम और महिलाओं को 75 मिलीग्राम विटामिन C की जरूरत होती है। वहीं, वयस्कों के लिए इसकी अधिकतम दैनिक सीमा 2,000 मिलीग्राम निर्धारित की गई है। बता दें कि यह सीमा भोजन, पेय पदार्थ और सप्लीमेंट्स से मिलने वाले कुल विटामिन C पर लागू होती है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि विटामिन C की जरूरत पूरी करने के लिए संतुलित आहार लें। इसमें आंवला, अमरूद, संतरा, नींबू, टमाटर और हरी सब्जियों को शामिल करें। बिना डॉक्टर की सलाह के हाई-डोज विटामिन C सप्लीमेंट्स लेने से बचें।

इसलिए याद रखें कि विटामिन C सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन अत्यधिक सेवन फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...