1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Retail Inflation : खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची, कांग्रेस बोली- देखें ‘महंगाई मैन’ मोदी का रिपोर्ट कार्ड

Retail Inflation : खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची, कांग्रेस बोली- देखें ‘महंगाई मैन’ मोदी का रिपोर्ट कार्ड

भारत में खुदरा महंगाई दर 2 साल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई। गुरुवार को जारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने इसके आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Rate) बढ़कर 6.09 फीसदी हो गई है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अपने अधिकारिक एक्स पर लिखा कि 'महंगाई मैन' मोदी का रिपोर्ट कार्ड।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत में खुदरा महंगाई दर 2 साल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई। गुरुवार को जारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने इसके आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Rate) बढ़कर 6.09 फीसदी हो गई है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अपने अधिकारिक एक्स पर लिखा कि ‘महंगाई मैन’ मोदी का रिपोर्ट कार्ड।

पढ़ें :- नेशनल हेराल्ड केस पर सोनिया गांधी का बड़ा बयान, बोलीं- राहुल और मैंने एक पैसा नहीं लिया

पार्टी ने लिखा कि अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 6.09 फीसदी पर जा पहुंची है। शहरी महंगाई दर 5.41 फीसदी है तो वहीं ग्रामीण महंगाई दर 6.63 फीसदी तक पहुंच गई है। मोदी ने तमाम सेक्टर्स पर महंगाई का चाबुक चलाया है।

पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है

खाद्य महंगाई दर: 8.94 फीसदी

फूड-बेवरेज में महंगाई दर: 8.51 फीसदी

हेल्थ में महंगाई दर: 2.05 फीसदी

ट्रांसपोर्ट में महंगाई दर: 5.84 फीसदी

पढ़ें :- राहुल गांधी का रामलीला मैदान का दो टूक संदेश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उनको जेल भेजेंगे'

शिक्षा सेवाओं में महंगाई दर: 4.02 फीसदी

कपड़े और जूते-चप्पल में महंगाई दर: 4.96 फीसदी

आवास, पानी, बिजली, गैस में महंगाई दर: 2.90 फीसदी

फर्नीचर और घरेलू उपकरण में महंगाई दर: 3.94 फीसदी

पर्सनल केयर, सोशल प्रोटेक्शन में महंगाई दर: 10.14 फीसदी

पार्टी ने लिखा कि कुल मिलाकर नरेंद्र मोदी ने ठान रखा है कि वे जनता को चैन से जीने नहीं देंगे और उन्हें महंगाई की चक्की में पीसते रहेंगे।

पढ़ें :- सोनिया गांधी कभी नहीं चाहती थी कि राजीव बने प्रधानमंत्री, ‘ Belonging: A Journey of Love ’ में बड़ा खुलासा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...