Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Chhattisgarh Crisis: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान जारी, लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं Congress विधायक

Chhattisgarh Crisis: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान जारी, लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं Congress विधायक

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में में मचे घमासान के बीच कांग्रेस के विधायकों का दिल्ली पहुंचना जारी है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर से सियासी उठापठक शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के 25 कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं और सभी विधायकों ने हाईकमान से मिलने का वक्त मांगा है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

खबरों के अनुसार दिल्ली पहुंचने वाले कांग्रेस के विधायक बदलाव के खिलाफ दिल्ली पहुंचे हैं। 2018 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में से 67 सीटें हासिल की थीं। पूर्ण बहुमत वाली सरकार में तब मुख्यमंत्री पद के लिए दो मजबूत दावेदार थे। एक भूपेश बघेल और दूसरे टीएस सिंह देव।

राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। इनमें कांग्रेस के 70 विधायक हैं।

दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने तब ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला तय किया था। अब भूपेश बघेल का ढाई साल पूरे हो चुके हैं और बारी टीएस सिंह देव की है।

एक महीने पहले सीएम भूपेश बघेल ने इसी तरह दिल्ली में विधायकों का शक्ति प्रदर्शन करवाया था, जिसके बाद ढाई ढाई साल सीएम के विवाद पर चर्चा रुक गई थी। अब फिर अचानक विधायकों का दिल्ली आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसे आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होने वाले घमासान के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

पढ़ें :- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी
Advertisement