Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral : दिल दहला देगा जंगल का ये वीडियो, पिता का शव लेने गया बेटा, ख़ुद हो गया भालू का शिकार, यूजर बोले-वहां नहीं था कोई मर्द ?

Viral : दिल दहला देगा जंगल का ये वीडियो, पिता का शव लेने गया बेटा, ख़ुद हो गया भालू का शिकार, यूजर बोले-वहां नहीं था कोई मर्द ?

By संतोष सिंह 
Updated Date

छत्तीसगढ़ । बेहद शांत दिखने वाला भालू (Bear) कितना खतरनाक हो सकता है? ये आपको इस छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)  वायरल वीडियो में देखने के बाद हो जाएगा। जंगल में भालू (Bear) एक आदमी पर हमला कर रहा है और कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं। हालांकि कुछ उसे भगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भालू (Bear) के इस कहर से वो खुद को नहीं बचा पाते हैं। इसके साथ ही खबर आती है कि, इस आदमखोर भालू (Bear) ने एक पिता और बेटे को मौत की नींद सुला दिया। अब यह Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Virral है।

पढ़ें :- UP Agricultural Science Congress 2026: सीएम योगी बोले-अब ‘लैब टू लैंड’ नहीं, ‘लैंड इज लैब’ का दौर, खेत ही बनेंगे नवाचार की प्रयोगशाला

ये घटना छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर (Kanker) की बताई जा रही है। यहां पर जंगल में एक भालू (Bear) ने बाप-बेटे पर हमला करके दोनों की जान ले ली। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम (Forest Department Team) जब शव उठाने पहुंची तो उसके ऊपर भी हमला कर दिया। इस दौरान दो लोग घायल भी हो गए हैं। इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, भालू (Bear) आदमी को दांतो से चीरने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग इसे भगाने की कोशिश कर रहे लेकिन भालू (Bear) आदमी को नहीं छोड़ता है। ये खौफनाक हादसा कैमरे में कैद हो गया।

पढ़ें :- Special Tribute : 'वंदे मातरम' के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी की पुण्यतिथि आज, पूरा राष्ट्र कर रहा नमन
Advertisement