Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ यादव के भाई ने पीसीसी चीफ पटवारी को भेजा दस करोड का मानहानि का नोटिस

मुख्यमंत्री डॉ यादव के भाई ने पीसीसी चीफ पटवारी को भेजा दस करोड का मानहानि का नोटिस

By Shital Kumar 
Updated Date

उज्जैन. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भाई नारायण यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा है. यह मानहानि का नोटिस जीतू पटवारी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों के चलते भेजा गया है. इस मामले कानून के जानकारों की मदद से पटवारी के खिलाफ अगली कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है.

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पानी न पहुंचने पर फूटा गुस्सा, बोले- 'बिना लात खाए काम नहीं हो रहा, बंद करके डंडा से मारेंगे.. .

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन जिले के बड़नगर में आम सभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भाई नारायण यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उज्जैन जिले में ‘नारायण यादव टैक्स’ चल रहा है. इस पूरे मामले में उनके द्वारा यह भी कहा गया था कि व्यापारियों से ‘नारायण टैक्स’ के नाम पर वसूली की जा रही है.

 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीतू पटवारी को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया है. उज्जैन के सीनियर एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि नारायण यादव कुश्ती संघ के पदाधिकारी होने के साथ-साथ उज्जैन के समाजसेवी और स्टोन क्रेशर के व्यापारी भी हैं. उन पर लगे झूठे आरोपों से उनकी छवि धूमिल हुई है. इसी के चलते जीतू पटवारी को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया है. उनके द्वारा आगे भी कार्रवाई की रणनीति तैयार कर ली गई है.

पढ़ें :- दिल्ली vs गुजरात मुकाबला आज बारिश बन स​कती है ​गेमचेंजर, जीत की हैट्रिक के इरादे से उतरेगी DC: गिल की GT पर होगा दबाव

मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए लेकिन यह पहला मौका था जब उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सीधे मुख्यमंत्री के भाई पर तीखा हमला बोला. एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा के मुताबिक जीतू पटवारी को लगाए गए आरोपी को सिद्ध करना पड़ेगा, यदि ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन पर आगे विधिवत करवाई की जाएगी.

आरोपों पर दिया  यह बयान

एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि नारायण यादव मुख्यमंत्री के बड़े भाई होकर 70 वर्षीय समाजसेवी हैं. वे यादव महासभा के अध्यक्ष भी हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हैं. उन पर बड़नगर की सभा में जीतू पटवारी ने झूठे आरोप लगाया. इसी के चलते उन्हें नोटिस भेजा गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री के बड़े भाई नारायण यादव पर झूठे आरोप लगाए थे.

पढ़ें :- राजस्थान की शानदार जीत के बाद, ​कप्तान पराग बोले- लोगों को हम पर भरोसा नहीं था.....
Advertisement