1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

यूपी में 2025 बैच के 21 नए ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को फील्ड में तैनाती मिलने जा रही है। ये सभी अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मंसूरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश की सेवा देंगे। कोर्स पूरा होने के बाद ये अधिकारी जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में 2025 बैच के 21 नए ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को फील्ड में तैनाती मिलने जा रही है। ये सभी अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश की सेवा देंगे। कोर्स पूरा होने के बाद ये अधिकारी जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करेंगे। यूपी सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी किया।

पढ़ें :- एक जनवरी 2026 से बदल जाएगा ट्रेनों का टाइम, रेलवे की नई समय सारिणी जारी , देखें लिस्ट…

पत्र के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 पूरा होगा। इसके बाद इन अधिकारियों को जिलों में तैनात किया जाएगा, जहां उनकी क्षमता और योग्यता का परीक्षण होगा। इस मूल्यांकन के आधार पर भविष्य में उनकी स्थायी तैनाती तय की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...