China Yunnan Province Landslide : दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में सोमवार सुबह हुए भूस्खलन में कम से कम 47 लोग दब गए, जिससे क्षेत्र के 500 अन्य लोगों को निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह आपदा बीजिंग समयानुसार सुबह 5:51 बजे झाओतोंग शहर के लियांगशुई गांव में आई। भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। खबरों के अनुसार,
पढ़ें :- VIDEO : अमेरिका में खामेनेई के खिलाफ चल रहा था विरोध प्रदर्शन, तभी भीड़ में घुसा ट्रक, कई लोगों को रौंदा
दमकल के 33 वाहनों और 10 लोडिंग मशीन के साथ, बचाव ओर राहत कार्य में 200 से अधिक बचावकर्मियों को लापता लोगों की तलाश में लगाया गया है। बचाव अधिकारियों ने बताया कि 18 मकानों में दबे पीड़ितों की तलाश की जा रही है।