Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. ‘चीनी नास्त्रेदमस’ की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

‘चीनी नास्त्रेदमस’ की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। क्या ईरान के साथ जंग लंबी खिंचने के बाद अमेरिकी सेना (US Army) मिडिल ईस्ट में युद्ध (Middle East War) हार जाएगी? कुछ ऐसी ही भविष्यवाणी ‘चीन के नास्त्रेदमस’ (China’s Nostradamus) कहे जाने वाले इतिहासकार जियांग शुएछिन (Jiang Xueqin) कर चुके हैं। जियांग शुएछिन का 2024 का एक लेक्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इसमें उन्होंने कई भू-राजनीतिक भविष्यवाणियां की जिसमें डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सत्ता में वापसी और ईरान के साथ बड़ा टकराव। कमाल की बात है कि यह दो भविष्यवाणियां तो पहले ही सच हो गई हैं और मिडिल ईस्ट (Middle East) में हो रही घटनाओं से मेल खाती दिखाई दे रही हैं।

पढ़ें :- LPG Crisis Ground Report : मिडिल-ईस्ट जंग की आंच अब भारतीय रसोई तक पहुंची, मुंबई में होटल बंद, लखनऊ में सिलेंडर एजेंसी पर लंबी कतार...

जियांग शुएछिन (Jiang Xueqin) ने अपने लेक्चर में भविष्यवाणी की थी कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिका में फिर से सत्ता में लौटेंगे और वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव युद्ध तक बढ़ सकता है। 2024 में जियांग ने एक तीसरी भविष्यवाणी भी की थी। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार प्रोफेसर ने कहा था कि ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका हार सकता है। हाल ही में ब्रेकिंग पॉइंट्स को दिए एक इंटरव्यू में जियांग ने अपनी इस भविष्यवाणी को दोहराया और कहा कि ईरान के पास अमेरिका के मुकाबले “कई ज्यादा बढ़त (एडवांटेज)” हासिल हैं।

उन्होंने कहा कि ईरान अपने प्रॉक्सी संगठनों जैसे हमास और हिज्बुल्लाह के जरिए अपनी ताकत बढ़ा रहा है और लंबे समय से अमेरिका के साथ संभावित युद्ध की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की सैन्य रणनीति लंबे समय तक टिकाऊ नहीं है और यह सिर्फ “ताकत दिखाने” के लिए है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ईरान में जमीनी सैनिक भेजता है तो यह उसके लिए सबसे खराब स्थिति होगी।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की सेना 21वीं सदी के युद्ध के लिए तैयार नहीं है। प्रोफेसर ने आगे कहा कि अगर ईरान में जमीनी सेना भेजी जाती है तो डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कांग्रेस से आपातकालीन युद्ध शक्तियों के इस्तेमाल की अनुमति मांग सकते हैं, जिससे उन्हें संभावित रूप से तीसरा कार्यकाल मिल सकता है।

जानें कौन थे नास्त्रेदमस?

पढ़ें :- ईरान भारी पड़ने लगा तो अमेरिका ने की चीन को युद्ध में खींचने की कोशिश, ट्रंप ने ड्रैगन को दिया बड़ा ऑफर

आज से 470 साल पहले दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता माने जाने वाले नास्त्रेदमस ने ऐसी कई भविष्यवाणी की थी जो कई मौकों पर सच साबित हुई है। मिशेल डी नास्त्रेदम (Michel de Nostradamus) के रूप में जन्मे नास्त्रेदमस 16वीं शताब्दी (Nostradamus, 16th century) के एक फ्रांसीसी ज्योतिषी (French Astrologer) और चिकित्सक थे, लेकिन दुनिया ने उन्हें उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना।

Advertisement