Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल टिकट ब्लैक में बेच रहा था चिन्नास्वामी स्टेडियम का कैंटीन कर्मचारी, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

आईपीएल टिकट ब्लैक में बेच रहा था चिन्नास्वामी स्टेडियम का कैंटीन कर्मचारी, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhimanyu 
Updated Date

Chinnaswamy Stadium Ticket Black Marketing : बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के एक कर्मचारी को आईपीएल टिकट ब्लैक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान चंद्रशेखर के रूप में हुई है, जो स्टेडियम के कैंटीन में काम करता था। वह टिकटों को उनकी वास्तविक कीमत से ज्यादा दाम बेचे।

पढ़ें :- IND vs AFG: अपने ही घर में पराई होगी टीम इंडिया, दिल्ली में भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा मेहमानों वाला ड्रेसिंग रूम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के अंदर ‘श्री लक्ष्मी कैंटीन’ में काम करने वाले चंद्रशेखर ने आरसीबी बनाम एलएसजी मैच के टिकट को असली कीमत से बहुत ज्यादा दाम पर बेचा। आरोपी कथित तौर पर 180 से ज्यादा IPL टिकटों को ब्लैक मार्केट में 15,000 से 19,000 रुपये प्रति टिकट की कीमत पर बेच रहा था। उसको बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।

बताया जा है कि आरसीबी बनाम एलएसजी मैच के ये टिकट बड़ी मात्रा में ‘टिकटजेनी’ नामक एक ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ‘स्वस्तिक हेवी इंजीनियरिंग’ और ‘इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन कंसल्टेंट कंपनी’ के नाम पर खरीदे गए थे। इसके बाद में टिकटों को दूसरी जगह भेजकर बढ़ी हुई कीमतों पर बेचा गया।

आरोप है कि KSCA के एक सदस्य गणेश पारेखशीत ने इन टिकटों की सप्लाई की और चंद्रशेखर को ऊंचे दाम पर बेचने को कहा। फिलहाल, गणेश फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इससे पहले आरसीबी बनाम सीएसके मैच के टिकट महंगे दामों पर बेचने का मामला सामने आया था।

पढ़ें :- IND vs AFG : कल से भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी टी20आई सीरीज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Advertisement