Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सीएम नीतीश को ठहराया जिम्मेदार

चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सीएम नीतीश को ठहराया जिम्मेदार

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। पिछले दिनों भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष रोनोजीत उर्फ जॉन पासवान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, वारदात के बाद चिराग पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्हें बढ़ते अपराध का जिम्मेदार ठहराया था।

पढ़ें :- CISCE 2024 Result : लड़कियों ने लड़कों से किया बेहतर प्रदर्शन, ऐसा रहा CISCE बोर्ड 2024 का रिजल्ट

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही हत्‍याओं, लूट और रेप जैसी घटनाओं के लिए खुद सीएम जिम्‍मेदार हैं। एक के बाद एक वारदातें हो रही हैं। सीएम के पास गृह मंत्रालय भी है। इसके बावजूद वह अपराधों को होने से नहीं रोक पा रहे हैं। बता दें कि, मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी के रोनोजीत की हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

उन्‍होंने चिराग पासवान के सामने ही पुलिसकर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। चिराग ने पटना में इंडिगो के स्‍टेशन मैनेजर रूपेश कुमार की हत्‍या का भी मसला उठाया। उन्‍होंने कहा कि अभी तक रूपेश के हत्यारे पकड़े नहीं जा सके हैं। उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 16 वर्षों से राज्‍य के सीएम हैं। बिहार पुलिस की कमान भी उन्‍हीं के हाथों में है। लोजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्‍यमंत्री को कम से कम अब सीरियस हो जाना चाहिए।

 

पढ़ें :- CISCE ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट किया जारी , जानें कौन बना टॉपर?
Advertisement