Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. चिराग पासवान ने महागठबंधन पर कसा तंज़, बोले- जो गठबंधन अपनी पार्टियों को एक साथ नहीं रख सकता, वह बिहार के लोगों को कैसे एक साथ रखेगा?

चिराग पासवान ने महागठबंधन पर कसा तंज़, बोले- जो गठबंधन अपनी पार्टियों को एक साथ नहीं रख सकता, वह बिहार के लोगों को कैसे एक साथ रखेगा?

By Abhimanyu 
Updated Date

Bihar Elections 2025: बिहार महागठबंधन में अंदरूनी कलह को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव अब एनडीए के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में एलजेपी-आर प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने महागठबंधन पर तंज़ कसते हुए कहा है कि जो गठबंधन अपनी पार्टियों को एक साथ नहीं रख सकता, वह बिहार के 14 करोड़ लोगों को कैसे एक साथ रखेगा? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महागठबंधन का सत्ता में आने का दावा ‘मुंगेरी लाल के सपने’ से कम नहीं है।

पढ़ें :- रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले राहुल गांधी का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप, सरकार विदेशी अतिथियों को नेता प्रतिपक्ष से न मिलने को कहती है

पटना में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को कहा, “महागठबंधन में जिस तरह से अंदरूनी कलह चल रही है और जिस तरह से गठबंधन पूरी तरह से टूट गया है, उसके बाद भी अगर वे सोच रहे हैं कि वे सत्ता में आ जाएँगे, तो मुझे लगता है कि यह किसी ‘मुंगेरी लाल के सपने’ से कम नहीं है… आज इतने दिनों बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। वे इतने दिनों तक कहां थे? आज महागठबंधन में सब कुछ खत्म होने के बाद अशोक गहलोत बिहार आए हैं। राहुल गांधी कहां हैं? क्या वरिष्ठ नेताओं की ज़िम्मेदारी नहीं है कि वे बैठकर चीजों को परिपक्व तरीके से सुलझाएं?”

एलजेपी-आर प्रमुख ने आगे कहा, ‘इससे (महागठबंधन में अंदरूनी कलह से) पता चलता है कि जो गठबंधन अपनी पार्टियों को एक साथ नहीं रख सकता, वह बिहार के 14 करोड़ लोगों को कैसे एक साथ रखेगा?… ये लोग या तो गठबंधन बनाना नहीं जानते या गठबंधन को कैसे बरकरार रखना है। बिहार की जनता समझ गई है कि वे राज्य को उनके हाथों में नहीं देने वाले हैं… जो परिणाम हमने हरियाणा में देखा, वही परिणाम हम बिहार में महागठबंधन के लिए देखने वाले हैं…”

Advertisement