Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CISCE Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, यूपी के ओजस्वित पासरीचा को इंटर में मिले शत-प्रतिशत अंक

CISCE Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, यूपी के ओजस्वित पासरीचा को इंटर में मिले शत-प्रतिशत अंक

By santosh singh 
Updated Date

CISCE Board Result 2026 : भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) आज सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस परिणाम का इंतजार देशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था। छात्र अपना रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं।

पढ़ें :- CISCE Date Sheet 2027 : ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, कब से शुरू होंगे एग्जाम, देखें शेड्यूल

शीलिंग हाउस स्कूल (Kanpur) के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में सभी विषयों में शत-प्रतिशत (100 फीसदी या 100/100) अंक प्राप्त कर नेशनल टॉपर का स्थान हासिल किया है। ओजस्वित ने सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है, जो आईएससी बोर्ड के इतिहास में एक प्रमुख उपलब्धि है। ओजस्वित ने नेशनल टॉपर बनकर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे कानपुर शहर का मान बढ़ाया है। शीलिंग हाउस स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने ओजस्वित की इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

चिंटल्स स्कूल का जलवा

चिंटल्स स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का परिचय दिया है। कक्षा 12वीं की छात्रा यशी सचान ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया, वहीं कक्षा 10वीं के छात्र आदि अरोड़ा ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।

इन विवरणों को ध्यान से करें चेक

पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने 95 फीसदी अंक हासिल कर आईएससी परीक्षा में लहराया अपनी मेधा का परचम

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें, जैसे अपना नाम, यूनिक आईडी नंबर, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, हर विषय के अंक, ग्रेड, पास या फेल की स्थिति और कुल प्रतिशत। अगर कोई टिप्पणी लिखी हो तो उसे भी जरूर पढ़ें, ताकि अगर कोई गलती हो तो समय पर उसे ठीक कराया जा सके।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने आवश्यक होंगे, जबकि आईएससी कक्षा 12 के छात्रों के लिए यह सीमा 40 प्रतिशत होगी। जो छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाते, उन्हें सुधार परीक्षा (इम्प्रूवमेंट एग्जाम) देने का अवसर मिलेगा।

पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?

पिछले साल 2025 में CISCE ने 30 अप्रैल को 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी किए थे। उस समय ISC (12वीं) का पास प्रतिशत 99.02% रहा, जबकि ICSE (10वीं) में 99.09% छात्र सफल घोषित हुए थे।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2026 : प्रखर सिंह 12वीं में 99.25 फीसदी अंक हासिल कर लखनऊ शहर का बढ़ाया मान
Advertisement