Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CJP Parliament March Live : कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च से पहले संसद परिसर के पास कड़ी सुरक्षा, कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का आदेश

CJP Parliament March Live : कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च से पहले संसद परिसर के पास कड़ी सुरक्षा, कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का आदेश

By Abhimanyu 
Updated Date

CJP Parliament March Live : नई दिल्ली में शिक्षा सुधारों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संसद तक प्रस्तावित मार्च से पहले जंतर-मंतर के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और अन्य कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में संसद की ओर प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले, परिसर के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच, मार्च के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने की बात सामने आ रही है।

पढ़ें :- विरोध प्रदर्शन में घायल छात्रों की मदद के लिए आगे आयी AAP, पार्टी ने लीगल और मेडिकल सहायता के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा, शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संसद तक प्रस्तावित मार्च से पहले CJP सदस्यों से बात की। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, “सुबह 9 बजे शांति मार्च की योजना है; दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल जारी है।” जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो रहे प्रदर्शनकारियों से सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा, “भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं।” इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पर पोस्ट किया, “सर्विस अपडेट: सुरक्षा कारणों से, जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।”

हालांकि, बाद में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “”सर्विस अपडेट: राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधाएँ और गेट अब खुल गए हैं।” इसको लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पोस्ट में पूछा- “दिल्ली के लगभग सभी स्टेशनों पर छात्र मौजूद है पर उनको वही पुलिस द्वारा रोका जा रहा है, क्यों सर?” वहीं, सोनम वांगचुक की पत्नी ने सफदरजंग अस्पताल में उनके इलाज में दखल देने से इनकार करने वाले आदेश के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है। वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार को जबरन उठाकर अस्पताल ले गयी थी।

Advertisement