Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। मौके पर पुलिस और बचाव दल कर्मी राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर पैवालान इलाके की गली सत्तारा, शीश महल में मेट्रो स्टेशन के सामने हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीमें मौके पर पहुंचीं और बाद में बचाव कार्य के लिए दमकल की एक और गाड़ी के साथ अतिरिक्त अधिकारी मौके पर भेजे गए। इस समय दमकल विभाग की कुल 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।
DFS के एक अधिकारी ने बताया, “कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है… कई लोग घायल हुए हैं। हमें सुबह 9:50 बजे सूचना मिली थी। बचाव कार्य में NDMC, दिल्ली पुलिस, DFS और MCD की टीमें शामिल हैं।” अधिक जानकारी का इंतजार है।