नई दिल्ली। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा (Thailand-Cambodia border) पर जारी हिंसा के बीच भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने एडवाइजरी जारी की है। सात संवेदनशील प्रांतों में यात्रा से बचने की अपील की गई है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल है।
पढ़ें :- U19 World Cup Final : भारत अंडर 19 विश्व कप का छठी बार बना चैंपियन,वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर चल रहे तनाव और हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने थाईलैंड में रह रहे या वहां यात्रा करने की योजना बना रहे तो भारतीय नागरिकों के लिए शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने नागरिकों को कुछ विशेष क्षेत्रों की यात्रा से बचने और आधिकारिक स्रोतों से लगातार जानकारी लेने की सलाह दी है।
भारतीय दूतावास द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि भारत के नागरिकों को थाईलैंड के जिन सात प्रांतों की यात्रा से फिलहाल परहेज करना चाहिए, वे हैं उबोन राचथानी, सुरिन, सिसाकेत, बुरीराम, साकैओ, चान्ताबुरी और त्राट है। दूतावास ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास की स्थिति को देखते हुए सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले थाईलैंड के आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें।
थाईलैंड की पर्यटन प्राधिकरण (Tourism Authority of Thailand) ने उन इलाकों की सूची भी साझा की है जहां यात्रा करना फिलहाल सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। इन 20 स्थानों में भारत द्वारा बताए गए सात प्रांत भी शामिल हैं। सरकार ने इन स्थानों पर आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
In view of the situation near Thailand-Cambodia border, all Indian travelers to Thailand are advised to check updates from Thai official sources, including TAT Newsroom.
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी ने आज फिर एक युवा की ली जान, यह हादसा नहीं, हत्या है
As per Tourism Authority of Thailand places mentioned in the following link are not recommended for… https://t.co/ToeHLSQUYi
— India in Thailand (@IndiainThailand) July 25, 2025
हेल्पलाइन नंबर और जानकारी के स्रोत
यात्रा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए थाई पर्यटन विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यात्रियों से कहा गया है कि वे जरूरत पड़ने पर TAT कॉल सेंटर 1672 पर संपर्क करें या संबंधित प्रांतीय कार्यालयों से जानकारी लें।
पढ़ें :- ताज होटल के बगल में निर्माणधीन इमारत में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगें में मची अफरा-तफरी, आग बुझाने में जुटा दमकल विभाग
युद्ध जैसे बने हालात, संघर्ष में अब तक 16 की मौत
24 जुलाई (गुरुवार) को थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हिंसक झड़प शुरू हुई थी। इस टकराव में अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक सैनिक और कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 15 सैनिक और 30 आम नागरिक घायल हुए हैं। हजारों की संख्या में लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचयाचाई ने चेतावनी दी है कि मौजूदा हालात नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं। उन्होंने कहा यह घुसपैठ और आक्रामक कार्रवाई का मामला बन चुका है। स्थिति गंभीर है और पूर्ण युद्ध में तब्दील हो सकती है।