आंतों का काम भोजन को पचाना, पोषक तत्वों को अवशोषित करना, और अपशिष्ट को बाहर निकालना है। आंतें, पाचन तंत्र का हिस्सा हैं। यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। अच्छी सेहत के लिए पाचन का बेहतर रहना बेहद जरुरी होता है। कब्ज की समस्या की वजह से कुछ लोगो की आंत में गंदगी जमने लगती है।
पढ़ें :- Health Tips : रसोई में रखे ये मसाले बीमारियों के दुश्मन है!, सेहत के लिए बड़े फायदेमंद
जिससे सीधा सेहत पर असर पड़ता है। आंतें ठीक से काम करें इसके लिए उनकी सफाई जरुरी होती है। आंतों को साफ रखने के लिए एक्सपर्ट्स गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा खाली पेट गुनगुने पानी में काला नमक मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। आज हम आपको ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पीने से आंतों को साफ करने में मदद मिलती है। पालक, चुकंदर और आंवला का जूस पीने से कब्ज की समस्या के साथ-साथ आंतों में जमी गंदगी को साफ किया जा सकता है।
आंतों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए अनानास का जूस बेहतरीन उपाय माना जाता है। डाइट में कुछ दिन तक लगातार अनानास का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। ऐलावेरा अपने गुणों के कारण सेहत के लिए बेहद लाभदायक है। यह स्किन और बालों के साथ-साथ आंत की हेल्थ को भी बेहतर करने में मदद करता है। एलोवेरा का जूस आंत में जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है।
धनिया पत्ते और आंवले के जूस को सुबह खाली पेट पीने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है और आंतों में जमा गंदगी भी साफ हो जाती है। सेब का जूस और सिरका दोनों ही गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सुबह सेब का जूस पीने से गट की सफाई ठीक से हो जाती है। पेट को साफ करने के लिए गाजर और चुकंदर का जूस बेहद फायदेमंद है।