मुंबई। उद्योगपति रतन टाटा को उनके आवास पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस ने उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। रतन टाटा (Ratan Tata) अपने खराब स्वास्थ्य के कारण पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। बता दें कि, महाराष्ट्र सरकार ने बीते 28 जुलाई को दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवार्ड (Udyog Ratna Award) देने की घोषणा की थी।
पढ़ें :- महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में सर्वसम्मति से मराठा आरक्षण बिल पारित
भारतातील उद्योग क्षेत्राचा कणा असलेल्या टाटा उद्योग समूहाचे माजी अध्यक्ष, उद्योगपती @RNTata2000 यांना पहिला #उद्योगरत्न पुरस्कार प्रदान करण्यात आला. टाटा यांच्या मुंबईतील हालकाई बंगल्यात अत्यंत साधेपणाने हा पुरस्कार त्यांना प्रदान करण्यात आला. यावेळी उपमुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis… pic.twitter.com/hU4WUeVNOB
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 19, 2023
राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने ये जानकारी दी थी। सामंत ने गुरुवार को राज्य विधान परिषद में बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी के लिए भी अवार्ड दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, जो विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है, राज्य सरकार ने रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
पढ़ें :- Ratan Tata को US में कराना पड़ा था अपने कुत्ते का इलाज, अब 165 करोड़ खर्च कर बनवा दिया जानवरों का अस्पताल
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और उद्योग मंत्री की एक समिति ने बैठक की थी, जिसमें यह फैसला लिया गया।