Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CM Arvind Kejriwal : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, 2 दिन बाद किसी और को बनाएंगे CM

CM Arvind Kejriwal : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, 2 दिन बाद किसी और को बनाएंगे CM

By अनूप कुमार 
Updated Date

CM Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है। CM केजरीवाल के ऐलान के बाद ​राजनीतिक पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में  पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ‘मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी और नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। अगला सीएम भी आम आदमी पार्टी से ही कोई होगा।  केजरीवाल ने कहा कि मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

CM केजरीवाल ने कहा , इन्होंने मुझ पर और मनीष सिसोदिया पर इल्जाम लगाए। मैं आज आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या केजरीवाल ईमानदार है या बेईमान। मैं इसलिए राजनीति में नहीं आया था। आज मैं अग्नि परीक्षा के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट देना। आप जब जिता दोगे तभी मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला।

Advertisement