CM Nitish Kumar pulling the hijab: बिहार में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ कक्ष में आयोजित एक समारोह में सीएम नीतीश कुमार ने 1284 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। लेकिन, सीएम नीतीश ने इस दौरान बुरके में आई मुस्लिम आयुष चिकित्सक के चेहरे पर लगा हिजाब अचानक नीचे कर दिया। जिसको लेकर वह अब विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस, आरजेडी, समाजवादी पार्टी समेत तमाम दलों ने उनकी इस हरकत की जमकर आलोचना की है।
पढ़ें :- स्कूल में हिजाब : हाईकोर्ट कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- ये इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूलों को यूनिफॉर्म कोड लागू करने का पूरा अधिकार
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा एक नई भर्ती हुई आयुष डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाने पर कहा, “नीतीश कुमार और बीजेपी को शर्म आनी चाहिए; किसी को भी किसी महिला का ‘घूंघट’ या ‘बुर्का’ हटाने का हक नहीं है।” शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “शर्मनाक; यह सिर्फ़ उत्पीड़न है, उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए।” एसपी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “नीतीश कुमार मानसिक रूप से कमज़ोर हो गए हैं। उन्हें मेडिकल इलाज करवाना चाहिए।”
शर्मनाक!
एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है।
जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है। pic.twitter.com/NY7lfsCIn6
पढ़ें :- न्यूजीलैंड सरकार का बड़ा फैसला, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध
— Iqra Hasan (@IqraMunawwar_) December 15, 2025
समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने इसे गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला कर दिया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “शर्मनाक! एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है। जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।”
यह क्या हो गया है नीतीश जी को?
मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?@yadavtejashwi #RJD #bihar #TejashwiYadav pic.twitter.com/vRyqUaKhwm— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) December 15, 2025
पढ़ें :- पटना में मचा बवाल, आयकर गोलंबर पर रोका गया तेजस्वी यादव का मार्च, पुलिस और आरजेडी कार्यकर्ताओं की झड़प
विपक्ष की आलोचनाओं के बीच जेडी(यू) एमएलसी नीरज कुमार ने कहा, “विपक्ष यह क्यों नहीं देख पा रहा है कि लोगों को बिना ज़मीन दिए नौकरी मिल रही है; RJD को भी लालू के इस्तीफे की मांग करनी चाहिए क्योंकि वह बीमार हैं।”