Video: हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय सेलम दौरे पर निकले थे, उस दौरान की एक बेहद ही दिल छू लेने वाली उनकी तस्वीर देखने को मिली, जिसको देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जा रही है। दरअसल दौरे के दौरान CM विजय की मुलाकात एक बुजुर्ग महिला से होती है जिसको उन्होंने अपने Christian Dior के महंगे सनग्लासेस बिना किसी झिझक के गिफ्ट कर दिए। CM होते हुए विजय की इस सादगी और अपनापन भरे अंदाज ने बुजुर्ग महिला का दिल तो जीता ही, साथ में सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस चश्में को विजय ने इतनी सादगी से गिफ्ट कर दिया उसकी कीमत कितनी है, चलिए जानते हैं।
पढ़ें :- कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने पुरुषों को दी नसीहत, बोले-'पराई औरत के चक्कर में पड़े तो रावण की तरह जलोगे'
#WATCH | Salem | Tamil Nadu CM Joseph Vijay visits the house of a farmer and gifts his glasses to an elderly woman in Mettur
(Source: TN CMO) https://t.co/VQy07Jy7kt pic.twitter.com/NhZN3FfXmF
— ANI (@ANI) September 1, 2026
पढ़ें :- Padmaavat Controversy: जीभ काटने वाले को ₹1.51 लाख का इनाम, जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से बवाल
स्टाइलिश सनग्लासेस की कीमत कितनी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों को देखते हुए माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुजुर्ग महिला को जो चश्मा उतारकर पहना दिया वह DiorTag SU Black Rectangular Sunglasses थे। बता दें कि Christian Dior अपने प्रीमियम हैंडबैग, कपड़ों और एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज के लिए जाना जाने वाला – पेरिस, फ्रांस का एक बहुत ही फेमस लग्जरी फैशन और ब्यूटी ब्रांड है। DiorTag SU Black Rectangular Sunglasses जैसे स्टाइलिश सनग्लासेस की कीमत करीब 490 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 46,450 रुपये बताई जाती है।
क्या है DiorTag SU Black Rectangular Sunglasses की खासियत
इसका पतला ब्लैक फ्रेम, सिल्वर फिनिश मेटल टेंपल्स इस चश्में को तो खास बनाता ही है लेकिन उस पर बना खूबसूरत ‘Christian Dior’ सिग्नेचर इसे एक अलग और लग्जरी लुक देता है। ब्लू लेंस, ब्लू टेंपल टिप्स और ब्लैक एसीटेट फ्रेम के साथ इस प्रीमियम एक्सेसरी को इटली में बनाया जाता है। साथ ही कंपनी की माने तो ये सनग्लासेस 100% UVA और UVB प्रोटेक्शन भी प्रदान करते हैं, यही वजह है कि विजय द्वारा दिया गया ये गिफ्ट न सिर्फ खास था, बल्कि इसकी कीमत और लग्जरी ब्रांड वैल्यू के कारण भी चर्चा में आ गया।
कौन है यह बुजुर्ग महिला
बता दें कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय हाल ही में कावेरी डेल्टा क्षेत्र में सांबा धान की खेती के लिए मेट्टूर बांध के गेट खोलने और पानी छोड़ने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेलम दौरे पर थे। पावर स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद वे रास्ते में एक फार्महाउस पर रुके और वहां के लोगों से मुलाकात की। जिस दौरान चेल्लम नाम की एक बुजुर्ग महिला से बातचीत के दौरान विजय ने अपने पहने हुए Christian Dior सनग्लासेस उतारकर उन्हें पहना दिए। ये खास पल महिला के लिए यादगार बन गया। इस खूबसूरत पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिंयां बटोर रहा है ।