नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री कार्यालय में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। कहा जा रहा है कि, दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत के साथ ही तमिलनाडु के विकास पर चर्चा हुई है। दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात करीबी 20 मिनट तक हुई है।
पढ़ें :- DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीएम विजय ने हाल ही में हॉलैंड से प्राचीन तांबे की पट्टियों को वापस लाने के लिए PM मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कर्नाटक द्वारा मेकेदातु में एक बांध परियोजना की घोषणा के संवेदनशील मुद्दे पर भी पीएम से बात की। इस बांध की वजह से उनके राज्य में निचले इलाकों में पानी की उपलब्धता प्रभावित होगी।
Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru @actorvijay met Prime Minister @narendramodi today.@CMOTamilnadu pic.twitter.com/xwE8THhDEV
— PMO India (@PMOIndia) May 27, 2026
पढ़ें :- सांसद संजय सिंह, बोले-बेईमानों ने श्मशान घाट तक को नहीं बख्शा, अल्टीमेटम के बाद जागा प्रशासन, मरम्मत कार्य शुरू
बता दें कि, अभिनेता से नेता बने विजय सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात की। राज्य में पहली बार गठबंधन सरकार का दौर शुरू होने के दो हफ्ते बाद हुई इस यात्रा को राजनीतिक रूप से काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि, तमिलनाडु की राजनीति में सीएम विजय की पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। सीएम विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी वहां पर बनी थी। हालांकि, कांग्रेस समेत अन्य दलों के सहयोग से टीवीके की वहां पर सरकार बनी है।