Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में चाइनीज मांझे से मौत पर CM योगी का फूटा गुस्सा, मर्डर केस चलाने की तैयारी, पूरे यूपी में छापेमारी के आदेश

लखनऊ में चाइनीज मांझे से मौत पर CM योगी का फूटा गुस्सा, मर्डर केस चलाने की तैयारी, पूरे यूपी में छापेमारी के आदेश

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow : राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसी घटनाओं में मर्डर का केस चलाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बैन चाइनीज मांझे को लेकर पूरे प्रदेश में छापेमारी का आदेश जारी किया है। अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि इस मामले में प्रदेश व्यापीकार्यवाही की उच्च स्तर पर समीक्षा होगी।

पढ़ें :- 2017 से पहले सहकारिता क्षेत्र में प्रदेश के सबसे बड़े माफिया थे हावी....सीएम योगी का विपक्षी दल के नेताओं पर बड़ा हमला

दरअसल, 4 फरवरी को हैदरगंज तिराहे के पास चाइनीज मांझे ने मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव 32 साल के युवक शोएब की जान ले ली थी। शोएब मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पता लगाएं कि जब यूपी में चाइनीज मांझा बैन है तो लोगों को कैसे मिल रहा है?

सीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि चाइनीज़ मांझे से होने वाली मौतों को गंभीर अपराध माना जाएगा और जरूरत पड़ने पर इन्हें हत्या की श्रेणी में दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध मांझे की सप्लाई चेन की पहचान कर बड़े स्तर पर छापेमारी की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement