Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी आदित्यनाथ ने निभाई भतीजे के मुंडन में रस्म, देखिए PHOTOS

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निभाई भतीजे के मुंडन में रस्म, देखिए PHOTOS

By शिव मौर्या 
Updated Date

पंचूर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Chief Minister Yogi Adityanath) तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड (Uttarakhand) पहुंचे हैं। मंगलवार शाम सीएम योगी (Cm Yogi) अपने घर पहुंचे और 28 साल बाद अपने पैतृक गांव में रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह उन्होंने अपने गांव की सैर से ​दिन की शुरूआत की है। वह गांव में घर के उसी कमरे में रूके, जहां उनका बचपन बीता।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

तड़के उठने के बाद हर दिन की तरह उन्होंने स्नान के बाद पूजा अर्चना की। इसके बाद गांव में चले गए। करीब दो घंटे गांव की सैर करने के बाद वह वापस घर आये। इसके बाद उनकी चायर पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य लोगों से कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उधर, मुख्यमंत्री के पुराने मित्रों के पहुंचने का ​भी सिलसिला जारी हो गया।

इसके बाद करीब दस बजे मुंडन की तैयारियां शुरू हो गई। भतीजे अंनत को हल्दी बान देने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने ही भतीजे अंनत को हल्दी लगाई। करीब 12 बजे तक मुंडन संस्कार संपन्न हो गया। इसके बाद मेहमानों ने अंनत को गिफ्ट देने शुरू कर दिये।

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 
Advertisement