अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे हैं, जहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ के दर्शन किए फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान सीएम योगी ने राम मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। साथ ही रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा भी लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी शुरू कर दी है।
पढ़ें :- नहीं रहे 'CID' और 'आहट' के निर्माता BP सिंह, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर बढ़ाई गई सुरक्षा
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गयी है। तीन संदिग्ध युवकों के पकड़े जाने के बाद एटीएस भी अलर्ट मोड में आ गयी है। गुरुवार को एटीएस के कमांडो ने वाहनों के काफिले के साथ रामनगरी की सुरक्षा परखी। नयाघाट से श्रीरामजन्मभूमि तक महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है।
जय जय श्री राम! pic.twitter.com/0YXKpYKO3k
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 19, 2024
पढ़ें :- IND vs NZ : अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़े कीवी, भारत ने टी20 सीरीज में 3-0 से बनाई अजेय बढ़त
स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह अलर्ट
बता दें कि, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल टीमें मुस्तैद कर दी हैं। इनमें शिफ्टवार विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगी। सूचना मिलते ही रवाना होंगी।