बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया पहुंचे, जहां उन्होंने बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों और जनजीवन पर पड़े प्रभाव का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से संचालित करने तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सरकार संकट की हर घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
पढ़ें :- डबल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण को साथ लेकर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का कर रही विस्तार: सीएम योगी
साथ ही प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, बाढ़ की स्थायी समस्या के समाधान की दिशा में डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बलिया वासियों को आश्वस्त किया कि सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और राहत के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है तथा उन्हें आवश्यक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाते हुए अब तक 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाढ़ शरणालयों में पहुंचाया गया है। साथ ही कहा, बाढ़ को देखते हुए सभी सीएचसी एवं जिला अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम और एंटी-रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
पढ़ें :- रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी...अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा, हमने सुनिश्चित किया है कि मनुष्य को तो बचाना ही है, उसे राहत देनी है। इसके साथ ही, पशुधन को भी किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। पशुओं के टीकाकरण, उनके लिए दवा, भूसा और चोकर की व्यवस्था की जा रही है।