Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, कहा-‘नए उत्तर प्रदेश’ में रोड की कनेक्टिविटी हुई है बेहतर

CM योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, कहा-‘नए उत्तर प्रदेश’ में रोड की कनेक्टिविटी हुई है बेहतर

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर शहर विधान सभा क्षेत्र में ₹995 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज गोरखपुर को एक नई सौगात देने के लिए हम सभी यहां उपस्थित हुए हैं। ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक निर्मित 6 लेन फ्लाईओवर तथा इसके देवरिया बाईपास की ओर 4 लेन विस्तार कार्य का आज लोकार्पण हो रहा है। ₹429 करोड़ की लागत से निर्मित 2,658 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर से लगभग 50 लाख से 1 करोड़ की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- मेरठ पुलिस की बर्बरता पर आग बबूला अखिलेश यादव,बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान...,जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा, गोरखपुर में हम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के नाम पर एक श्रमजीवी महिला हॉस्टल का निर्माण कार्य प्रारंभ करने जा रहे हैं। यहां 500 कामकाजी महिलाओं के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। गोरखपुर का रामगढ़ताल जो कभी सुनसान था, गंदगी थी, मच्छर थे…आज वह पर्यटन का बेहतरीन केंद्र बन गया है। इसके माध्यम से हजारों लोगों की आजीविका चल रही है। हमारी सोच अच्छा करने की थी और हमने अच्छा करके दिखा दिया।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा, इनके PDA का पी पिछड़ा से पंडित हो गया और एक दिन कर देंगे पाकिस्तान

मुख्यमंत्री ने कहा, वर्ष 1990 से बंद गोरखपुर का उर्वरक कारखाना फिर से संचालित हो गया है। इसके शुरू होने से अन्नदाता किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध हो रहा है। प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण का ही परिणाम है कि अकेले गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में स्थापित उद्योगों के माध्यम से लगभग 50 हजार युवाओं को रोजगार मिला है।

साथ ही कहा, आज गोरखपुर से वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है, अच्छे स्टेशन बन रहे हैं, कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही यात्री सुविधाओं का विस्तार भी हुआ है।

 

 

पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने 9 अफसरों का किया तबादला,मेरठ के SSP अविनाश पांडेय समेत कई जिलों के कप्तान बदले, देखें पूरी लिस्ट
Advertisement