नई दिल्ली। महाकुंभ-2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें आगामी महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
पढ़ें :- Iran-Israel war: ईरान और इजराइल जंग के बीच कच्चा तेल लाने की भारत ने की पूरी तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया है। साथ ही लिखा कि, आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की। अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हृदयतल से आभार मा. राष्ट्रपति जी!
आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की।
अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हृदयतल से आभार मा. राष्ट्रपति जी!@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/TSLViraPZ5
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 29, 2024
पढ़ें :- ऊर्जा संकट के बीच ईरान में अमेरिका को दिया कड़ा जवाब, कहा- अतंराष्ट्रीय बाजारों के लिए नहीं है कच्चा तेल
इसके साथ ही राष्ट्रपति के कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर मुलाकात की एक तस्वीर को साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की तथा आगामी महाकुंभ 2025 में आगमन के लिये उन्हें आमंत्रित किया। बता दें कि, प्रत्येक 12 वर्ष पर आयोजित होने वाला महाकुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।