Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा-श्रीराम जन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों के पिछली सरकारों ने वापस लिए मुकदमें

सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा-श्रीराम जन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों के पिछली सरकारों ने वापस लिए मुकदमें

By शिव मौर्या 
Updated Date

CM Yogi in Gonda: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शनिवार को गोंडा  (Gonda) में एथेनॉल (ethanol) प्लांट का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर हमला करने वाले आतंकियों का पिछली सरकारें ​मुकदमें वापस लेती थीं लेकिन बीजेपी सरकार (BJP government) ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा है।

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्ना के अनुयायी गन्ने की मिठास को क्या समझेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुआ और बबुआ विकास का काम नहीं करवाते थे। पहले भी गरीबों को बिजली, शौचालय और घर दिए जाते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पहले लोगों को राशन नहीं मिलता था लेकिन हमारी सरकार गरीबों को राशन उपलब्ध करवा रही है।

पढ़ें :- 'संघ ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का विरोध नहीं किया...फैलाया जा रहा फेक वीडियो', राहुल के आरोपों के बाद RSS प्रमुख का बयान

विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, जातिवाद, क्षेत्रवाद, बेईमानी और भ्रष्टाचार फैलाते थे। दंगे करवाते थे। इनके दोहरे चरित्र में आप लोग कभी मत आना। इनके बहकावे में कभी मत आना। इनके बयानों से तो कभी गिरगिट भी शरमा जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि,अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने के लिए किसने रोका था।

कांग्रेस को किसने रोका, बुआ को किसने रोका, बबुआ को किसने रोका। इनको तो पूरा मौका मिला था। उनकी सरकार में भाई-भतीजे के लिए काम होता था। उनकी सरकार में अपना-पराया था। उन्होंने कहा कि, जो आस्था का सम्मान करना जानते हैं। वह लोग अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण करा रहे हैं।

Advertisement