HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,’ कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

‘कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,’ कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

PM Narendra Modi Belagavi Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार के तहत कर्नाटक पहुंचे हैं, यहां बेलगावी (Belagavi) में उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भारत उभरता है, मजबूत होता है तो हर किसी को गर्व महसूस होता है। लेकिन कांग्रेस राष्ट्रहित से इतनी दूर हो गई है, अपने परिवार के कल्याण में इतनी खो गई है कि उसे देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं, उन्हें हमारी हर उपलब्धि पर शर्म महसूस होने लगी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- वर्षों तक आपने गांधी परिवार को मौका दिया, कोई विकास का काम नहीं हुआ, रायबरेली में बोले अमित शाह

कर्नाटक के बेलगावी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भाजपा सरकार ने आपराधिक न्याय प्रणाली के औपनिवेशिक कानूनों को हटा दिया। अब हमने अपनी ‘न्याय संहिता’ में अपने नागरिकों के लिए सजा से ज्यादा न्याय को प्राथमिकता दी है। आतंकवाद से संबंधित कानूनों को मजबूत किया गया है, और दूसरों पर अत्याचार से संबंधित कानूनों को खत्म कर दिया गया है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के लिए नए प्रावधान हैं। 1 जुलाई को लागू होने के बाद इससे देश के हर नागरिक को मदद मिलेगी।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘ ईवीएम के बहाने कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की। 10 साल में भारत और शक्तिशाली हुआ भारत की पहचान लोकतंत्र के मां के रूप में होने लगी है।’

कांग्रेस के शहजादे ने महान हस्तियों का अपमान किया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि भारत के राजा अत्याचारी थे। उन्होंने अपनी इच्छानुसार गरीबों की संपत्ति छीन ली। कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज और रानी चिनम्मा जैसी महान हस्तियों का अपमान किया है, जिनके सुशासन और देशभक्ति आज भी हमें प्रेरित करती है। क्या शहजादा को मैसूरु राजपरिवार के योगदान का पता नहीं है? जिस पर हम सभी को गर्व है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे ने जो बयान दिया है वो बहुत सोच समझकर अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए दिया गया है, लेकिन शहजादा नवाबों, निज़ामों, सुल्तानों और बादशाहों के अत्याचारों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोलते। कांग्रेस को औरंगजेब द्वारा किए गए अत्याचार याद नहीं है, जिसने हमारे हजारों मंदिरों को नष्ट कर दिया। कांग्रेस औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली पार्टियों के साथ राजनीतिक गठबंधन बनाती है। वे उन सभी के बारे में बात नहीं करते जिन्होंने हमारे तीर्थ स्थलों को नष्ट किया, उन्हें लूटा, हमारे लोगों को मार डाला, और गायों को मार डाला।’

पढ़ें :- पीएम मोदी लगातार दे रहे हैं नफरती भाषण, उनके भाषण को चुनाव आयोग को बैन कर देना चाहिए : मल्लिकार्जुन खड़गे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...