Cockroach Janata Party Protest : ऑनलाइन मूवमेंट ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। इस विरोध प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा पेपर लीक और देश में बेरोजगारी है।
पढ़ें :- पीलीभीत में मेले के दौरान महिलाओं से अभद्रता, चार मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। अभिजीत ने बाहर आकर अंबेडकर की किताब को हाथ में उठाया। अभिजीत दिपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के समर्थकों को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचने की अपील की है। सीजेपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की मंज़ूरी दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं और हमें पहले की योजना के अनुसार संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाने की ज़रूरत नहीं है।”
धर्मेंद्र प्रधान और पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग
सीजेपी ने एक्स पर विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया है। जिसमें प्रदर्शनकारी ‘कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद’, ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ और ‘प्रधानमंत्री मोदी इस्तीफा दो’ के नारे लगा रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो!
पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी का Instagram अकाउंट हटा तो CJP ने स्वतंत्रता दिवस पर आवाज़ को दबाने की कोशिश का लगाया आरोप
शिक्षा मंत्री को हमने चुन कर भेजा है, हमारे टैक्स से उनको तनख्वाह मिलती है!
उनके शासन काल में करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में है।
cockroach आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं! #cjpprotest pic.twitter.com/LYcOUY7Shc
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026