Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Bihar Assembly Election Vote Counting : कॉमेडियन कुनाल कामरा, बोले-मैच फिक्स हो गया है, टीवी बंद कर दो…

Bihar Assembly Election Vote Counting : कॉमेडियन कुनाल कामरा, बोले-मैच फिक्स हो गया है, टीवी बंद कर दो…

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। कॉमेडियन कुणाल कामरा (Comedian Kunal Kamra) बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) की चल रही मतगणना (Vote Counting) के बीच एक्स पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि मैच फिक्स हो गया है, टीवी बंद कर दो।

पढ़ें :- India's Got Latent 2 : पीएम मोदी की नकल कर रहे कंटेस्टेंट ने कुणाल कामरा को किया रोस्ट,देखें Video Viral

ज्ञानेश कुमार को नेपाल भेज दो, वहां भी भाजपा सरकार बनाएगी: कुणाल कामरा

पढ़ें :- संविधान दिवस पर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने दिया बड़ा संदेश, बोले- इस देश को गुस्सा नहीं, बल्कि संविधान चलाता है…

बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए के प्रदर्शन से भाजपा कार्यकर्ता, नेता और समर्थक सातवें आसमान पर हैं, जहां चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। दूसरी ओर, भाजपा के आलोचक एनडीए की भारी जीत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं ।

भाजपा के मुखर आलोचक, कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। कामरा ने एक्स पर लिखा,कि ज्ञानेश कुमार को नेपाल भेज दो, भाजपा वहां सरकार बनाएगी।

पढ़ें :- चुनावी नतीजों पर पुष्पम प्रिया ने उठाए सवाल, कहा-BJP उम्मीदवार के काउंटिंग एजेंट हतप्रभ थे कि जहां से कभी वोट नहीं आया वहां वोट कैसे आ रहा?
Advertisement