नई दिल्ली। पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद महंगाई का बड़ा झटका लगा है। 19 किलो वाले कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है। इसको लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी – सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इज़ाफ़ा हुआ है।
पढ़ें :- पूर्व आईएएफ अधिकारी बोला-‘राहुल गांधी कसाब से भी खतरनाक’, शेयर की विवादित तस्वीर,कांग्रेस सेवादल ने दर्ज कराई शिकायत
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कह दिया था – चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है। फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी – सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इज़ाफ़ा। चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई – हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर।
कह दिया था – चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी।
आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।
फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी – सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इज़ाफ़ा।
पढ़ें :- राहुल गांधी GenZ से बोले-महिला सुरक्षा की मांग कर रहे युवा सड़कों पर उतरें, बहरी सरकार तभी सुनती है, जब उस पर पड़ता है दबाव
चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई – हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 1, 2026
इससे पहले राहुल गांधी ने 28 अप्रैल को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि, चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार! 29th April के बाद देखिए – पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे। जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ा रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी।सस्ते की लूट मचाती सरकार – जनता को बस महंगाई की मार।
चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार!
पढ़ें :- अंग्रेजों से हमने वोट का हक छीनकर लिया था, आज उसी हक को बचाने के लिए फिर लड़ना पड़ रहा है...पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर खरगे का निशाना
29th April के बाद देखिए – पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे।
जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ा रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी।
सस्ते की लूट मचाती सरकार – जनता को बस महंगाई की मार।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 28, 2026