Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Commonwealth Games 2022 : फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी भारतीय हॉकी टीम , रजत से करना पड़ा संतोष

Commonwealth Games 2022 : फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी भारतीय हॉकी टीम , रजत से करना पड़ा संतोष

By संतोष सिंह 
Updated Date

Commonwealth Games 2022 : कॉमनवेल्थ गेम में पुरुष हॉकी के फाइनल में सोमवार को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-0 से हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उसके पास स्वर्ण पदक जीतने का मौका था, लेकिन टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- Delhi News : RML अस्पताल में CBI का बड़ा एक्शन, दो डॉक्टर्स समेत नौ लोगों को किया गिरफ्तार

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया लगातार सातवीं बार चैंपियन बना है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में हर बार पुरुष हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा है। भारत को 2010 और 2014 में भी रजत पदक मिला था। तब ऑस्ट्रेलिया ने ही उसे क्रमश: 8-0 और 4-0 से हराया था। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में यह आखिरी इवेंट था। भारतीय टीम जीत के साथ अंत नहीं कर पाई। भारत को इस राष्ट्रमंडल खेल में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य मिले हैं। इस तरह भारत ने कुल 61 पदक अपने नाम किए।

पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने दागे दो गोल

पहले क्वार्टर में नौवें मिनट में ब्लेक गोवर्स ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दागा। इसके बाद नाथन इफ्रॉम्स ने 14वें मिनट में फील्ड गोल दागा और ऑस्ट्रेलिया को 2-0 की बढ़त दिलाई।

दूसरे क्वार्टर में कंगारूओं ने किए तीन गोल

पढ़ें :- Karnataka Sex Scandal : एचडी रेवन्ना को 14 मई तक भेजा गया न्यायिक हिरासत में

दूसरे क्वार्टर में भी ऑस्ट्रेलिया ने काउंटर अटैक जारी रखा। जैकब एंडरसन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और कंगारुओं को 3-0 की बढ़त दिलाई। जैकब ने 22वें मिनट में गोल दागा। उनके बाद टॉम विकहैम ने 26वें मिनट में  टीम के लिए चौथा गोल दाग दिया। एंडरसन ने 27वें मिनट में अपना दूसरा और टीम का पांचवां गोल कर दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 5-0 से हो गई।

तीसरे क्वार्टर में इफ्रॉम्स ने किया गोल

तीसरे क्वार्टर में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आक्रामक खेल को जारी रखा। उसके लिए नाथन इफ्रॉम्स ने 42वें मिनट में छठा गोल कर दिया। नाथन का इस मैच में यह दूसरा गोल है।

चौथे क्वार्टर में दो गोल

चौथे क्वार्टर के शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया ने एक और गोल कर दिया। फ्लिन ओजिलवी ने 46वें मिनट में गोल कर टीम का स्कोर 7-0 कर दिया।

पढ़ें :- Mahabharat Re-Telecast : बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' सीरियल कब और कहां देखें ? जानें पूरी डिटेल
Advertisement