1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. तपती गर्मी से बेहोश हुए सुअर की जान बचाने के लिए मुंह से सांस देने लगी महिला, नजारा देख हैरान रह गए लोग

तपती गर्मी से बेहोश हुए सुअर की जान बचाने के लिए मुंह से सांस देने लगी महिला, नजारा देख हैरान रह गए लोग

आमतौर पर मेडिकल इमरजेंसी में हॉस्पिटल ले जाने से पहले किसी मरीज की जान बचाने के लिए उसे प्राथमिक उपचार किया जाता है, जैसे मरीज की छाती पर हथेलियों की मदद से दबाव देने और मुंह से सांस देना।

आमतौर पर मेडिकल इमरजेंसी में हॉस्पिटल ले जाने से पहले किसी मरीज की जान बचाने के लिए उसे प्राथमिक उपचार किया जाता है, जैसे मरीज की छाती पर हथेलियों की मदद से दबाव देने और मुंह से सांस देना।

पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक

ऐसे ही बीच सड़क पर एक सुअर ट्रैफिक के बीच बेहोश हो गया। इस दौरान उस सुअर को होश में लाने के लिए महिला ने जो किया वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। भंयकर ट्रैफिक के बीच में एक सुअर बेहोश हो गया महिला ने उसो होश में लाने के लिए मुंह से सांस दिलाने की कोशिश करने लगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला चीन के हुबेई प्रांत के जिंगमेन का है। यहां एक महिला ने दो सुअर खरीदे थे। महिला उन दोनो सुअरों को कार के पिछले हिस्से में रखकर ले जा रही थी।

ट्रैफिक के बीच भीषण धूप और गर्मी की वजह से सुअर बेहोश हो गया और एक मर गया। महिला इसे देख बौखला गई और दूसरे सुअर की जान बचाने की कोशिश करने लगी। लाख कोशिशों के बाद भी महिला उस सुअर को न बचा सकी। आखिरकार उस सुअर ने भी दम तोड़ दिया।

 

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...