1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसी चीजें सामने आती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं।इस बार एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि एक युवती ने एक ही दिन में 101 लोगों के साथ शारीरिक संबंध बना डाले।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसी चीजें सामने आती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं।इस बार एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि एक युवती ने एक ही दिन में 101 लोगों के साथ शारीरिक संबंध बना डाले। इनमें से उसे सिर्फ 10 चेहरे ही याद है। जानिए क्या है पूरा मामला?

पढ़ें :- मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी

क्या है वायरल वीडियो?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में लिली फिलिप्स नाम की युवती एक इंटरव्यू में दावा कर रही है कि एक दिन में सैकड़ों लोगों के साथ संबंध बनाए।

1 घंटे में 15 लोगों के साथ बनाए संबंध

23 साल की लिली फिलिप्स ने एक ही दिन में 101 लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए पूरा शेड्यूल तैयार किया था। इसके तहत एक घंटे में 15 लोगों को समय दिया गया था और हर व्यक्ति के लिए करीब 5 मिनट तय किए गए थे। हालांकि, बताया गया कि यह समय घटकर महज 2 मिनट रह गया, जिससे कुछ लोग नाराज हो गए।

पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत

रोबोट की तरह महसूस करने लगी थीं

यह पूरा सिलसिला खत्म होने के बाद लिली कैमरे के सामने बिस्तर पर चुपचाप रोती नजर आईं। उन्होंने बताया कि 30वें व्यक्ति तक पहुंचते-पहुंचते वह खुद को रोबोट की तरह महसूस करने लगी थीं। उन्हें अपने शरीर से भी अलगाव महसूस हो रहा था। लिली के मुताबिक, 101 लोगों में से उन्हें सिर्फ 10 के चेहरे याद थे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस अनुभव के बाद उन्हें शारीरिक तकलीफ से ज्यादा उन लोगों की नाराजगी परेशान कर रही थी, जिन्हें तय किए गए 5 मिनट के बजाय सिर्फ 2 मिनट मिले थे।

कौन हैं लिली फिलिप्स?

लिली फिलिप्स एक ए़डल्ट स्टार हैं।यह वायरल वीडियो 2024 का है, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई प्रताड़ना का जिक्र किया था।

पढ़ें :- कैसरबाग बस डिपो में ARM की प्रताड़ना से तंग चालक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश, चालक-परिचालकों ने खोला मोर्चा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...