नितेश तिवारी की फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज हो गई। ‘रामायण’ सिर्फ भव्य विजुअल्स, विशाल सेट और दमदार एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म में कई ऐसे दृश्य भी हैं जो कहानी के भावनात्मक पक्ष को बेहद खूबसूरती से सामने लाते हैं। 'रामायण' फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज देने पर अभिनेता अनुपम खेर ने खुशी और गर्व जताया है।
‘Ramayana’ : नितेश तिवारी की फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज हो गई। ‘रामायण’ सिर्फ भव्य विजुअल्स, विशाल सेट और दमदार एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म में कई ऐसे दृश्य भी हैं जो कहानी के भावनात्मक पक्ष को बेहद खूबसूरती से सामने लाते हैं। ‘रामायण’ फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज देने पर अभिनेता अनुपम खेर ने खुशी और गर्व जताया है।
फिल्म रिलीज होने के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जटायु के रूप में उनका किरदार फिल्म की प्रमुख झलकियों में शामिल है, इस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि देश भर से फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
इस फिल्म में अनुपम खेर खुद स्क्रीन पर नजर नहीं आ रहे हैं, बल्कि उन्होंने जटायु (पक्षी) के एनिमेटेड किरदार को अपनी दमदार आवाज दी है। मेकर्स ने उन्हें ‘धर्म के पंख’ (The Wings of Dharma) के रूप में पेश किया है।
जय श्री राम!😍🕉🙏
आज दुनिया भर में रामायण रिलीज़ हो रही है। इस भव्य फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं, तकनीशियनों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। आप सबकी और मेरी भी मेहनत को दुनिया भर के दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिले।
जय श्री राम!❤️🕉🙏 #Ramayana @iamnamitmalhotra @ramayanamovie— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 5, 2026
अनुपम खेर का बयान: स्वीडन से एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि यह देखना बेहद गर्व की बात है कि हमारी इतनी महान गाथा को दुनिया की भव्यतम फिल्मों के पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया गया है। उन्होंने यह भी कहा, “फिल्म में जिस शानदार पक्षी (जटायु) के सीन की चर्चा हो रही है, उसे मैंने आवाज दी है और यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है।”
आज से रामायणम् को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। सिनेमा जगत के तमाम फिल्मी सितारे और फैंस इस फिल्म को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।