करीब 100 साल पुराने मकान की अटारी में सफाई के दौरान ऐसा कुछ मिला जिसे देखकर मकान मालिक सन्न रह गया। चार साल से इस घर में रह रहे मालिक को इस रहस्यमयी जगह की कोई जानकारी नहीं थी। अब मकान का मालिक घर के इतिहास को खंगाल रहा है।
Haunted House Viral Story: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक लेकिन बेहद दिलचस्प खबर खूब वायरल हो रही है। पुराना मकान खरीदने का सपना एक शख्स के लिए उस वक्त डरावने अनुभव में बदल गया, जब घर की अटारी की सफाई के दौरान उसे सैकड़ों इंसानी दांत मिले। करीब 100 साल पुराने इस मकान में चार साल से रह रहे शख्स को अब तक इस रहस्यमयी चीज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
यह अजीबोगरीब मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्स ने करीब 100 साल पुराना मकान खरीदा था। घर में रहने के दौरान सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब उसने मकान के ऊपरी हिस्से यानी अटारी की सफाई और मरम्मत शुरू की, तो वहां एक छिपी हुई जगह पर उसकी नजर पड़ी।
जैसे ही उसने उस जगह को देखा, उसके होश उड़ गए। वहां एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों इंसानी दांत पड़े हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में दांत देखकर वह हैरान रह गया। उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर किसी ने इन दांतों को घर की अटारी में क्यों छिपाकर रखा था।
इस अजीबोगरीब खोज के बाद मकान के मालिक ने पुराने मालिक से संपर्क किया और घर के इतिहास के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। बातचीत में पता चला कि पुराने मालिक ने साल 2025 में यह मकान खरीदा था। उससे पहले इस घर को किराये पर दिया जाता था। हैरानी की बात यह है कि पुराने मालिक को भी इन दांतों के बारे में जानकारी थी, लेकिन वह यह नहीं बता सका कि आखिर ये दांत कहां से आए और इन्हें अटारी में किसने रखा था।
सैकड़ों इंसानी दांत मिलने के बाद अब मकान का मालिक घर के पुराने इतिहास को खंगालने में जुटा है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल, 100 साल पुराने इस मकान की अटारी में मिले दांतों का रहस्य बरकरार है।