1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अमेरिका में भारतीय मूल की नित्या रमन की बड़ी बढ़त, लॉस एंजिल्स मेयर चुनाव में करेन बैस को पछाड़ा, जीत पर टिकी निगाहें

अमेरिका में भारतीय मूल की नित्या रमन की बड़ी बढ़त, लॉस एंजिल्स मेयर चुनाव में करेन बैस को पछाड़ा, जीत पर टिकी निगाहें

भारतीय मूल की नित्या रमन ने अमेरिका में लॉस एंजिल्स के मेयर चुनाव में अपनी मजबूत बढ़त से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। बीते 3 नवंबर 2026 को हुए चुनाव में उन्होंने निवर्तमान मेयर करेन बैस को पछाड़ दिया है। 5 नवंबर तक सामने आए चुनावी आंकड़ों के मुताबिक, नित्या रमन को 51.67 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि करेन बैस को 48.33 प्रतिशत वोट ही हासिल हुए हैं। अब तक रमन को 4,05,193 वोट मिले हैं, जबकि बैस के खाते में 3,79,069 वोट आए हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

वाशिंगटन। भारतीय मूल की नित्या रमन ने अमेरिका में लॉस एंजिल्स के मेयर चुनाव में अपनी मजबूत बढ़त से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। बीते 3 नवंबर 2026 को हुए चुनाव में उन्होंने निवर्तमान मेयर करेन बैस को पछाड़ दिया है। 5 नवंबर तक सामने आए चुनावी आंकड़ों के मुताबिक, नित्या रमन को 51.67 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि करेन बैस को 48.33 प्रतिशत वोट ही हासिल हुए हैं। अब तक रमन को 4,05,193 वोट मिले हैं, जबकि बैस के खाते में 3,79,069 वोट आए हैं। हालांकि, इन आंकड़ों को अंतिम प्रमाणित नतीजा नहीं माना जाना चाहिए।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

भारतीय मूल के लोगों के लिए अमेरिकी राजनीति में नित्या रमन की इस बढ़त को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि उनका जन्म साल 1981 में भारत के केरल में हुआ था। जब वह महज छह साल की थीं, तभी उनका परिवार अमेरिका चला गया। वहां उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से अर्बन प्लानिंग में मास्टर डिग्री हासिल की।

नित्या रमन ने राजनीति में आने से पहले शहरी विकास और बेघर लोगों की समस्याओं पर काम किया। बता दें कि साल 2020 में वह पहली बार लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल की सदस्य चुनी गईं। वह डिस्ट्रिक्ट-4 का प्रतिनिधित्व करती हैं।

किफायती आवास, बेघर लोगों की समस्या, सार्वजनिक सुरक्षा और शहर की बुनियादी सुविधाएं मेयर चुनाव के दौरान उनके प्रमुख मुद्दों में शामिल रहीं। वहीं दूसरी तरफ, करेन बैस ने अपने पिछले कार्यकाल के आधार पर दोबारा जीत हासिल करने की कोशिश की।

आपको बता दें कि यदि नित्या रमन की जीत आधिकारिक रूप से प्रमाणित होती है, तो लॉस एंजिल्स के राजनीतिक इतिहास में यह एक अहम उपलब्धि होगी। फिलहाल सभी की नजरें अंतिम चुनावी नतीजों पर टिकी हैं।

पढ़ें :- मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा? ‘हमसफर’ की तस्वीर से शुरू हुई शादी की चर्चा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...