1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा? ‘हमसफर’ की तस्वीर से शुरू हुई शादी की चर्चा

मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का शर्मा? ‘हमसफर’ की तस्वीर से शुरू हुई शादी की चर्चा

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें ‘हमसफर’ बताया है। अनुष्का ने भी तस्वीर पोस्ट कर मनीष को ‘मेरी दुनिया’ लिखा। दोनों की मैचिंग ड्रेस वाली फोटो के बाद सोशल मीडिया पर शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Manish Kashyap Viral Post : बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई वीडियो या राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर साझा की गई एक तस्वीर है। मनीष कश्यप ने गुरुवार को अनुष्का शर्मा नाम की युवती के साथ फोटो पोस्ट करते हुए उसे अपना ‘हमसफर’ बताया है। उन्होंने लिखा, “हमसफर का साथ मिला है अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा, एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ!”

पढ़ें :- लालू-सोनिया की मुलाकात ने ताजा की पुरानी यादें, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा

मैचिंग कपड़ों और जूतों से की Twinning

तस्वीर में दोनों मैचिंग कपड़ों में नजर आ रहे हैं। दोनों ने काले रंग की शर्ट और ब्लू जींस पहनी है। उनके जूते भी एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी यही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की और कैप्शन में ‘मेरी दुनिया’ लिखा।

 

अनुष्का शर्मा बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है, पढ़ाई के साथ वह छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही हैं। अनुष्का पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं।

पढ़ें :- करोड़ों की दौलत, फिर भी देसी अंदाज! दरभंगा के गांव में लुंगी-टीशर्ट पहन दालान पर बैठे संजय मिश्रा

सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट

तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने मनीष कश्यप को नई शुरुआत के लिए बधाई दी, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि मोहब्बत में लोग दिल बदलते हैं, लेकिन मनीष कश्यप ने तो जूते ही बदल लिए। वहीं कुछ लोगों ने इसे उनकी जिंदगी की नई पारी बताया।

क्या शादी करने जा रहे हैं मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। वह ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन-2 में भी नजर आए थे और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनकी शादी को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर और ‘हमसफर’ लिखे जाने के बाद शादी की अटकलें जरूर तेज हुई हैं, लेकिन अब तक दोनों ने अपने रिश्ते या शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...