पटना। स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी (Stand-up comedian Yash Maheshwari) बिहार की महिलाओं के सिंदूर (Sindoor) का भद्दा मजाक बनाने पर घिर गए हैं। कॉमेडियन ने बिहार की औरतों की मांग में सिंदूर की लंबाई की तुलना कथित तौर पर पुरुषों के प्राइवेट पार्ट से कर दी। इस अश्लील टिप्पणी (Obscene Remark) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बिहार के लोगों ने यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेत्री रितु जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पढ़ें :- Video Viral - Gen Z प्रेमी जोड़े ने दिल की सुनी और मॉल को बनाया मंडप, लड़की के झुकते ही भरा सिंदूर और पहनाया मंगलसूत्र
बिहारी औरतों के माँग में सिंदूर डालने के तरीकों पर भद्दा टिप्पणी कर रहा है । छठ पूजा और शादी के दौरान महिलाओं के लंबे माँग भरने की कल्चर पर जोक कर रहा है । बिहारी महिलाओं के अपमान का बदला क्या बिहार पुलिस लेगी ? @bihar_police आपके होते हुए एक स्टेट की पूरी महिलाओं को टारगेट करना भद्दे कमेंट्स पास करना क्या ये अपराध नहीं है? बिहारी महिलाओं के अपमान पर क्या इसे बिहार के थाने में नहीं सड़ाया जा सकता है?
— RAJSHEKHAR VERMA (@shekhar_br02) November 24, 2026
कॉमेडियन यश माहेश्वरी (Yash Maheshwari) ने अपने यूट्यूब चैनल पर 21 नवंबर को एक स्टेंड-अप कॉमेडी का वीडियो पोस्ट किया। बताया गया कि यह वीडियो उनके दिल्ली-एनसीआर में हुए शो का है। इसमें वह कॉमेडी करते हुए बिहार की महिलाओं के खिलाफ कथित भद्दा मजाक करते नजर आ रहे हैं।
यश माहेश्वरी ने क्या विवादित बोला?
कॉमेडियन ने बिहार की महिलाओं की मांग में लगे सिंदूर की लंबाई को उनके पति के लिंग की लंबाई से जोड़ दिया। वीडियो में कुछ दर्शकों के हंसने की आवाज भी आ रही है। यश की इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। यूजर्स ने इसे अश्लील टिप्पणी बताते हुए बिहार की महिलाओं का अपमान करार दिया है। कॉमेडियन के खिलाफ सोशल मीडिया पर उबाल देखा जा रहा है। लोग बिहार पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कॉमेडियन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
यश माहेश्वरी (Yash Maheshwari) की इस स्टैंड-अप कॉमेडी के शॉर्ट वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। यूजर्स बिहार की महिलाओं के सिंदूर का अपमान बताते हुए कॉमेडियन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। खबर लिखे जाने तक कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
रितु जायसवाल बोलीं- छठ की अस्मिता से खिलवाड़
हमारे महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले इस शख्स के खिलाफ बिहार के प्रत्येक जिले में FIR दर्ज होनी चाहिए। ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई हो कि इसे अपनी गलती का एहसास हो और अगली छठ में हमारे महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन कर सके।
छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
— Ritu Jaiswal (@activistritu) November 24, 2026
सामाजिक कार्यकर्ता और लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं भाजपा नेत्री रितु जायसवाल ने कॉमेडियन यश माहेश्वरी (Yash Maheshwari) के खिलाफ हर जिले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारे महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले इस शख्स के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई हो कि इसे अपनी गलती का एहसास हो और अगली छठ में हमारे महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन कर सके। छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यश माहेश्वरी ने यूट्यूब वीडियो में बताया कि वह राजस्थान के रहने वाले हैं। यूट्यूब पर उनके 29 हजार सब्स्क्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर यश का अकाउंट बंद बताया जा रहा है।