Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. नालंदा में मां शीतला मंदिर भगदड़ के पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान, CM नीतीश ने हादसे पर जताया दुख

नालंदा में मां शीतला मंदिर भगदड़ के पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान, CM नीतीश ने हादसे पर जताया दुख

By Abhimanyu 
Updated Date

Nalanda Maa Sheetala Temple Stampede : बिहार में नालंदा जिले के मां शीतला मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मच गयी। जिसमें आठ महिलाओं की मौत की खबर है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही परिजनों के प्रति संवेदना लिए आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये (कुल 6 लाख रुपये प्रति व्यक्ति) की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

पढ़ें :- बिहार: नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल

बिहार के सीएम ऑफिस ने एक बयान जारी करके कहा, “मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में हुये भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 04-04 लाख रूपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये (कुल 06 लाख रूपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गये है तथा राहत एंव बचाव कार्य में जुटे हुये है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनकी समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।”

हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह बिहार के नालंदा ज़िले में मां शीतला मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई। यह घटना मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हुई। घटना के समय मौके पर मौजूद रहे बिहार शरीफ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक नूरुल हक़ ने कहा, “मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई। पुलिसकर्मी और ज़िला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, और बचाव कार्य जारी है।”

Advertisement